बिजनेस

भारत में 2024 में ऑफिस लीजिंग ने बनाया रिकॉर्ड, IT/ITES सेक्टर की सबसे ज्यादा मांग

भारत के ऑफिस लीजिंग बाजार ने 2024 में नया रिकॉर्ड बनाया. इस साल कुल 81.7 मिलियन वर्ग फीट (MSF) की लीजिंग हुई, जो पिछले साल की तुलना में 19% अधिक है. IT/ITES सेक्टर ने सबसे ज्यादा 42% हिस्सेदारी के साथ लीजिंग में बढ़त बनाई, जबकि 2023 में यह 28% थी.

CRE Matrix और CREDAI की रिपोर्ट के अनुसार, बेंगलुरु, हैदराबाद और मुंबई ऑफिस लीजिंग में सबसे आगे रहे. इन शहरों ने कुल मांग का 62% हिस्सा लिया और 20% सालाना वृद्धि दर्ज की. 2024 में 1 लाख वर्ग फीट से अधिक की लीजिंग डील्स में 41% की हिस्सेदारी रही, जो 13% अधिक थी. खासतौर पर बेंगलुरु और पुणे में बड़ी डील्स की मांग बढ़ी.

खाली जगहों में कमी आई

रिपोर्ट के मुताबिक, 2024 में ऑफिस स्पेस की मांग आपूर्ति से अधिक रही. देशभर में खाली ऑफिस स्पेस की दर 17.7% से घटकर 15.7% रह गई. दिल्ली-NCR, मुंबई मेट्रो रीजन (MMR) और चेन्नई में यह बदलाव अधिक दिखा.

2024 में को-वर्किंग ऑफिस लीजिंग 13 MSF रही, जो पिछले तीन सालों के औसत 10 MSF से 30% अधिक है. दिल्ली-NCR में इस सेक्टर की मांग दोगुनी हो गई, जबकि बेंगलुरु में यह 1.4 गुना बढ़ी.

ऑफिस किराए में बढ़ोतरी

भारत में औसत ऑफिस किराया 106 रुपये प्रति वर्ग फुट हो गया, जो 13% ज्यादा है. खासतौर पर हैदराबाद, पुणे और मुंबई में यह वृद्धि देखी गई. 2024 में कुल 53 मिलियन वर्ग फीट नई ऑफिस स्पेस बनी, जो 2023 की तुलना में 19% कम है. हालांकि, भारत में ग्रेड A ऑफिस स्टॉक 900 MSF के पार पहुंच गया.

बेंगलुरु और हैदराबाद सबसे बड़े सप्लायर बने और कुल आपूर्ति में 55% योगदान दिया. देशभर के सात प्रमुख माइक्रो-मार्केट (बेंगलुरु, मुंबई, दिल्ली-NCR, हैदराबाद, चेन्नई, कोलकाता और पुणे) में कुल 53.3 MSF की नई ऑफिस स्पेस जोड़ी गई.

2027 तक 295.7 MSF नई ऑफिस स्पेस की उम्मीद

रिपोर्ट के अनुसार, भारत में 2027 तक 295.7 MSF नई ग्रेड A ऑफिस स्पेस उपलब्ध होगी. 2024 में IT/ITES सेक्टर ने सबसे अधिक 42% लीजिंग की, उसके बाद को-वर्किंग सेक्टर (16%) और BFSI सेक्टर (12%) रहे.

ANAROCK ग्रुप के एमडी पियूष जैन के अनुसार, 2024 भारत के ऑफिस रियल एस्टेट मार्केट के लिए बदलाव का साल रहा. BFSI और को-वर्किंग कंपनियों की बढ़ती लीजिंग ने बाजार को मजबूती दी.

उन्होंने कहा कि कंपनियां अब बेहतर गुणवत्ता वाली ऑफिस स्पेस की मांग कर रही हैं, जिससे डेवलपर्स को उन्नत सुविधाओं वाले प्रोजेक्ट विकसित करने पर ध्यान देना पड़ रहा है. इससे प्री-कमिटमेंट और फॉरवर्ड लीजिंग ट्रेंड में बढ़ोतरी हो रही है.


ये भी पढ़ें- वित्त वर्ष 2023-24 में क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों ने कमाया 7,571 करोड़ का रिकॉर्ड मुनाफा


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘जाणता राजा’ का महामंचन: हजारों दर्शक…देशभर से हस्तियां जुटीं, देखिए वीडियो

उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के सनसिटी में ‘जाणता राजा’ के महामंचन को देखने हजारों लोग…

1 hour ago

मछुआरों को हथियार बना रहा है आतंकिस्तान? BSF ने पाकिस्तान की चाल की फेल

BSF Seized Pakistani Fishermen Boat: गुजरात के कच्छ में सर क्रीक इलाके से BSF ने…

1 hour ago

अदाणी ग्रुप और एयर इंडिया का मेगा प्लान, अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स नवी मुंबई एयरपोर्ट पर होगी ट्रांसफर

अदाणी एयरपोर्ट्स और एयर इंडिया ग्रुप ने बड़ा फैसला लिया है. दिसंबर 2026 से नवी…

1 hour ago

अद्भुत तपस्या..! 111 डिग्री तापमान में भी जारी रही स्वामी कैलाशानंद गिरि की साधना

हरिद्वार में आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज की सावन के बाद अब नवरात्र के…

1 hour ago

इंडिगो-अदाणी का मास्टरस्ट्रोक! अब इस नए एयरपोर्ट से उड़ेंगी विदेश की फ्लाइट्स

अदाणी एयरपोर्ट्स और इंडिगो ने बड़ा ऐलान किया है. फरवरी 2027 से नवी मुंबई एयरपोर्ट…

2 hours ago