Reliance Industries: देश की सबसे बड़ी रिटेल कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने कहा है कि भारत 2030 तक दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा खुदरा बाज़ार बनने की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है. कंपनी के मुताबिक, सरकार की नीतियां, टैक्स में राहत और आर्थिक सुधार लोगों की खर्च करने की क्षमता को बढ़ाएंगे, जिससे खपत में भी इज़ाफा होगा. यह आकलन रिलायंस ने वित्त वर्ष 2024-25 (FY25) की अपनी वार्षिक रिपोर्ट में पेश किया.
रिपोर्ट में कहा गया है कि, ‘मजबूत ग्रामीण मांग और अनुमानित जीडीपी वृद्धि के साथ खुदरा क्षेत्र लगातार विकास की ओर है. सरकार के सहयोगी कदम और आर्थिक नीतियां देश में खपत और आमदनी दोनों को बढ़ावा देंगी.’
कंपनी ने माना कि आने वाले वर्षों में भारत का खुदरा उद्योग तकनीकी प्रगति, बाज़ार विस्तार, उपभोक्ताओं से बेहतर जुड़ाव और नए-नए उत्पादों की लॉन्चिंग के चलते तेज़ी से आगे बढ़ेगा. रिलायंस रिटेल ने FY25 में ₹33,696 करोड़ का निवेश किया, जो पिछले वित्त वर्ष (₹24,506 करोड़) से 37.5% ज्यादा है. यह कंपनी के बुनियादी ढांचे और नेटवर्क विस्तार पर फोकस को दर्शाता है.
वित्त वर्ष 2024-25 में कंपनी का सकल राजस्व ₹3,30,943 करोड़ रहा, जो FY24 के मुकाबले 7.9% ज्यादा है. वहीं, EBITDA (ब्याज, टैक्स, मूल्यह्रास और अमॉर्टाइजेशन से पहले की कमाई) 8.6% बढ़कर ₹25,094 करोड़ पहुंच गया.
इस दौरान कंपनी ने 2,659 नए स्टोर खोले, जिससे स्टोर की कुल संख्या 19,340 हो गई — जो देश में किसी भी रिटेलर के लिए सबसे बड़ा नेटवर्क है. कंपनी के कस्टमर बेस ने भी 349 मिलियन का आंकड़ा पार कर लिया.
रिलायंस ने माना कि तेज़ विस्तार के बीच प्रीमियम रियल एस्टेट की कमी और बढ़ते किराए बड़ी चुनौतियां हैं. साथ ही, कुशल कर्मचारियों की उपलब्धता और वैश्विक आर्थिक हालात भी उपभोक्ता खर्च के पैटर्न को प्रभावित कर सकते हैं.
फिर भी, कंपनी का मानना है कि उपभोक्ताओं की बढ़ती आकांक्षाएं और तेजी से बढ़ती आय इस सेक्टर के लिए बड़े अवसर लेकर आएंगी.
रिलायंस ने बॉस्टन कंसल्टिंग ग्रुप और रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि भारत का खुदरा बाजार 2034 तक ₹190 लाख करोड़ के स्तर पर पहुंच सकता है, जिसकी सालाना औसत वृद्धि दर (CAGR) लगभग 9% होगी.
ये भी पढ़ें: ChatGPT बन सकता है भारत का सबसे बड़ा मार्केट, OpenAI CEO Sam Altman ने कही ये बड़ी बात
-भारत एक्सप्रेस
1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…
Pawan Hangman on Saurabh Rajput murder convicts death sentence: मेरठ के सौरभ 'नीला ड्रम' हत्याकांड…
Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…
मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…
उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…
दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…