Indian Stock Market: भारतीय शेयर बाजार के लिए अगला हफ्ता काफी अहम होने वाला है. वित्त वर्ष 25 की चौथी तिमाही के नतीजे, ऑटो सेल्स, आईआईपी एवं एफआईआई डेटा और आर्थिक आंकड़ों का असर शेयर बाजार पर देखने को मिल सकता है.
अगले हफ्ते अदाणी ग्रीन, अदाणी टोटल गैस, केपीआईटी टेक, टीवीएस मोटर्स, अंबुजा सीमेंट्स, बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस, बीपीसीएल, अदाणी पावर, जेएसडब्ल्यू इंफ्रा और वेदांता जैसी बड़ी कंपनियों की ओर से वित्त वर्ष 25 की चौथी तिमाही के नतीजों का ऐलान किया जाएगा.
इसे अलावा, मार्च के औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) के आंकड़े 28 अप्रैल को आएंगे. वहीं, 1 मई को ऑटो सेल्स के आंकड़े आएंगे, जिसका असर बाजार पर देखने को मिल सकता है. वैश्विक स्तर पर अगले हफ्ते अमेरिका की जीडीपी से जुड़े अहम डेटा जारी किए जाएंगे, जिसमें पहली तिमाही का जीडीपी डेटा और जॉबलेस क्लेम शामिल हैं.
बीता हफ्ता भारतीय शेयर बाजार मजबूती के साथ बंद हुआ. इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों करीब 0.80 प्रतिशत बढ़कर क्रमश: 79,212.53 और 24,039.35 पर बंद हुए. बाजार में तेजी की वजह अमेरिका और चीन के बीच चल रहे व्यापारिक तनाव के लेकर सकारात्मक अपडेट आना और भारतीय बैंकों की ओर से अच्छे नतीजे पेश करना रहा.
21-25 अप्रैल की अवधि में विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) शुद्ध खरीदार रहे और इस दौरान करीब 17,800 करोड़ रुपये का निवेश किया. वहीं, घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने कैश सेगमेंट में करीब 1,132 करोड़ रुपये का निवेश किया. अगले हफ्ते 1 मई को महाराष्ट्र दिवस के अवसर पर शेयर बाजार में अवकाश रहेगा.
मास्टर ट्रस्ट ग्रुप के डायरेक्टर, पुनीत सिंघानिया के मुताबिक, लगातार दूसरे हफ्ते निफ्टी सकारात्मक बंद हुआ है. अच्छी बात यह है कि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का मुख्य सूचकांक 24,000 से ऊपर की क्लोजिंग देने में कामयाब रहा है. फिलहाल इसके लिए 24,360 एक बड़ा रुकावट का स्तर है. अगर यह इसके ऊपर निकलता है तो 24,700 के स्तर भी देखने को मिल सकते हैं. इसके अलावा गिरावट की स्थिति में निफ्टी के लिए 23,800 और 23,500 एक अहम सपोर्ट स्तर है.
ये भी पढ़ें: World Bank Report: भारत में रोजगार ने पकड़ी रफ्तार, कामकाजी आबादी से भी तेज बढ़ी नौकरियां
-भारत एक्सप्रेस
200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…
अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…
दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…
PM Modi Bharat Parv 2026 Ekta Nagar: पीएम मोदी ने एकता नगर में 'भारत पर्व…
Amit Shah UP BJP working committee meeting Lucknow 2027: लखनऊ में अमित शाह का चुनावी…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…