बिजनेस

सपाट खुला भारतीय शेयर बाजार, मजबूत नतीजों के बाद TCS का शेयर करीब 4 प्रतिशत चढ़ा

भारतीय शेयर बाजार हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को सपाट खुला. टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के मजबूत तीसरी तिमाही के नतीजों के बाद आईटी सेक्टर में खरीदारी देखी गई. शुरुआती कारोबार में टीसीएस का शेयर 3.7 प्रतिशत उछलकर 4,186 रुपये प्रति शेयर पर पहुंच गया.

आईटी सेक्टर 2 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा था.

सुबह करीब 9.34 बजे सेंसेक्स 177.53 अंक या 0.23 प्रतिशत की गिरावट के साथ 77,442.68 पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी 68.50 अंक या 0.29 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,458 पर कारोबार कर रहा था.

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर 656 शेयर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 1,477 शेयर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे.

निफ्टी बैंक 67.95 अंक या 0.14 प्रतिशत की गिरावट के साथ 49,435.55 पर था. निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 273 अंक या 0.49 प्रतिशत की गिरावट के साथ 55,472.90 पर कारोबार कर रहा था. निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 101.50 अंक या 0.56 प्रतिशत की गिरावट के साथ 18,016.85 पर था.

बाजार के जानकारों के अनुसार, क्योंकि नतीजों का मौसम शुरू हो चुका है, इसलिए नतीजों के जवाब में बाजार में कई स्टॉक-स्पेसिफिक एक्टिविटी देखने को मिलेंगी.

उन्होंने कहा, “टीसीएस के नतीजों से संकेत मिलता है कि आईटी सेक्टर में मजबूती बनी रहेगी.”

सेंसेक्स पैक में, टीसीएस, टेक महिंद्रा, इंफोसिस, एचसीएलटेक, टाटा मोटर्स, नेस्ले इंडिया और बजाज फाइनेंस टॉप गेनर्स थे. वहीं, इंडसइंड बैंक, जोमैटो, एनटीपीसी, एसबीआई, पावरग्रिड, कोटक महिंद्रा बैंक, टाटा स्टील, एक्सिस बैंक, टाइटन और एशियन पेंट्स टॉप लूजर्स थे.

अमेरिकी बाजारों में आखिरी कारोबारी सत्र में बुधवार को डाउ जोन्स 0.25 प्रतिशत चढ़कर 42,635.20 पर बंद हुआ. एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.16 प्रतिशत बढ़कर 5,918.30 पर और नैस्डैक 0.06 प्रतिशत गिरकर 19,478.88 पर बंद हुआ.

एशियाई बाजारों में जकार्ता और सोल हरे निशान में कारोबार कर रहे थे. हांगकांग, चीन, बैंकॉक और जापान लाल निशान में कारोबार कर रहे थे.

जानकारों ने कहा, “अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की संभावित कार्रवाइयों के बारे में अनिश्चितता के मद्देनजर निकट भविष्य में बाजार में तेजी की संभावना नहीं है.”

उन्होंने कहा, “विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की लगातार बिकवाली में कोई राहत नहीं दिख रही है, जो गुरुवार को 7,170 करोड़ रुपये तक पहुंच गई. इससे बाजार पर दबाव बना रहेगा.”

घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 9 जनवरी को 7,639.63 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

अहोई अष्टमी पर ग्रहों की चाल में बड़ा बदलाव…! अचानक इन 4 राशियों पर बरसेगा बेहिसाब पैसा

रवि पुष्य नक्षत्र और अहोई अष्टमी के संयोग में 1 नवंबर 2026 का दिन ज्योतिषीय…

54 seconds ago

रवि पुष्य नक्षत्र और अहोई अष्टमी पर दुर्लभ संयोग…! भूलकर भी न करें ये बड़ी गलती, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

1 नवंबर 2026 को रवि पुष्य नक्षत्र, सर्वार्थ सिद्धि योग और त्रिपुष्कर योग समेत कई…

12 minutes ago

पुलिस मुठभेड़ में मारा गया नोएडा में 50 हजार का इनामी माया त्यागी, दुजाना-भाटी गैंग से था कनेक्शन

Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…

8 hours ago

दीपावली पर काशी को योगी सरकार की बड़ी सौगात, दिल्ली के लिए शुरू हुई देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…

9 hours ago

प्रयागराज में सजा सिनेमा का महाकुंभ, इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में क्षेत्रीय भाषाओं के सिनेमा पर हुआ मंथन

प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…

9 hours ago

1 नवंबर को दिल्ली में थमेगी रफ्तार! INDIA गठबंधन की रैली को लेकर रूट डायवर्जन लागू

1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…

10 hours ago