हरे निशान में खुला शेयर बाजार.
Indian Stock Market: सकारात्मक वैश्विक संकेतों के बीच बुधवार को भारतीय शेयर बाजार (Stock Market) हरे निशान में खुला. शुरुआती कारोबार में आईटी और ऑटो सेक्टर में खरीदारी देखी गई. सुबह करीब 9.23 बजे, सेंसेक्स 225.5 अंक या 0.27 प्रतिशत बढ़कर 83,922.79 पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी 58.75 अंक या 0.23 प्रतिशत बढ़कर 25,600.55 पर था.
विश्लेषकों के अनुसार, 24,500-25,000 की रेंज को ब्रेक करने के बाद, निफ्टी 25,200-25,800 की नई रेंज में चला गया है. उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच संभावित व्यापार समझौते के बारे में सकारात्मक खबर रेंज की अपर लिमिट को ब्रेक करने में मदद कर सकती है, लेकिन निफ्टी को लंबे समय तक उच्च स्तर पर बनाए रखना मुश्किल होगा.
शुरुआती कारोबार में निफ्टी बैंक 45.20 अंक या 0.08 प्रतिशत की गिरावट के साथ 57,414.25 पर था. निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 59.20 अंक या 0.25 प्रतिशत की बढ़त के साथ 59,809.25 पर कारोबार कर रहा था. निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 26.40 अंक या 0.14 प्रतिशत की बढ़त के साथ 19,082.10 पर था.
चॉइस ब्रोकिंग के डेरिवेटिव एनालिस्ट हार्दिक मटालिया ने कहा, “बैंक निफ्टी के चार्ट संकेत देते हैं कि इंडेक्स को पहले 56,800 फिर 57,000 और इसके बाद 57,300 पर समर्थन मिल सकता है. अगर इंडेक्स आगे बढ़ता है, तो 57,650 प्रारंभिक प्रमुख प्रतिरोध होगा, उसके बाद 57,800 और 58,000 स्तर प्रमुख प्रतिरोध होंगे.”
इस बीच, सेंसेक्स पैक में इंफोसिस, टेक महिंद्रा, आईसीआईसीआई बैंक, टीसीएस, टाटा स्टील, भारती एयरटेल, एचसीएल टेक और अदाणी पोर्ट्स टॉप गेनर्स रहे. जबकि, एशियन पेंट्स, एचडीएफसी बैंक, बीईएल और इटरनल टॉप लूजर्स रहे.
विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने 1 जुलाई को अपनी बिकवाली जारी रखी और 1,970.14 करोड़ रुपए के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने अपनी खरीद जारी रखी और उसी दिन 771.08 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे. एशियाई बाजारों (Stock Market) में बैंकॉक, चीन, जापान, सोल और जकार्ता लाल निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि केवल हांगकांग हरे निशान में कारोबार कर रहा था.
यह भी पढ़ें- जीएसटी के आठ साल पूरे, बीते पांच वर्षों में कलेक्शन हुआ दोगुना, 2024-25 में 22 लाख करोड़ से ज्यादा का हुआ संग्रह
पिछले कारोबारी सत्र में अमेरिका में डाउ जोंस 400.17 अंक या 0.91 प्रतिशत की बढ़त के साथ 44,494.94 पर बंद हुआ. एसएंडपी 500 इंडेक्स 6.90 अंक या 0.11 प्रतिशत की गिरावट के साथ 6,198.05 पर बंद हुआ और नैस्डैक 166.85 अंक या 0.82 प्रतिशत की गिरावट के साथ 20,202.89 पर बंद हुआ.
-भारत एक्सप्रेस
ECI SIR Update: SIR के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाताओं के लिए…
दिवाली 2026 पर देशभर में 5 लाख करोड़ रुपये और दिल्ली में 80 हजार करोड़…
Inflation Alert: Reuters के सर्वे के मुताबिक, अक्टूबर में भारत की खुदरा महंगाई दर सितंबर…
मुंबई के विक्रोली रेलवे स्टेशन पर एक युवक को लोकल ट्रेन के सामने से बचाने…
हिमाचल प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष राजीव बिंदल ने भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (BBMB) के बिजली बकाये…
पीएम मोदी ने देशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए एक वीडियो संदेश जारी…