दुनिया

भारत-रूस व्यापार पर अमेरिका की टेढ़ी नजर! भारत पर लगा सकता है 500 फीसदी टैरिफ

रूस से तेल आयात करने वाले देशों के खिलाफ अब अमेरिका सख्त कदम उठाने जा रहा है. अमेरिका अब रूस के साथ व्यापार करने वाले देशों पर 500 फीसदी का भारी-भरकम टैरिफ लगाने का एक बिल प्रस्तावित किया है. इस बिल का अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी समर्थन कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि यह बिल अगस्त माह में पेश किया जा सकता है.

एबीसी न्यूज को रिपब्लिकन सीनेटर लिंडेस ग्राहम ने बताया कि यदि कोई देश रूस से प्रोडक्ट खरीद रहा है और यूक्रेन की मदद नहीं कर रहा है. तो उस देश के उत्पादों पर अमेरिका 500 फीसदी टैरिफ लगाएगा. ग्राहम ने आगे कहा कि, भारत और चीन रूस का 70 फीसदी तेल खरीद रहे हैं. जिससे रूस यूक्रेन के खिलाफ युद्ध को चालू रखे हुए है.

अमेरिका और भारत के बीच होने जा रहा व्यापार समझौता

अमेरिका इस बिल पर चर्चा तब करने जा रहा है जब अमेरिका और भारत का व्यापार समझौता होने जा रहा है. अमेरिकी ट्रेजरी सचिव स्कॉट बेसेंट ने कहा है कि दोनों देश व्यापार समझौते के काफी करीब हैं. वहीं इसको लेकर भारतीय प्रतिनिधिमंडल भी अमेरिका में है और वहां अमेरिकी अधिकारियों से लगातार इसपर चर्चा कर रहा है.

ये भी पढ़ें- अमेरिका में इस्कॉन मंदिर पर हुआ हमला, 20-30 राउंड हुई फायरिंग, भारत ने की जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग

रूसी तेल के सबसे बड़े खरीदारों में से एक है भारत

बता दें कि, रूस के तेल का भारत सबसे बड़े खरीदारों में से एक है. भारत ने 2024-25 में कुल 49 बिलियन यूरो का कच्चा तेल आयात किया. हालांकि भारत पारंपरिक रूप से अरब देशों से ही तेल खरीदता आया है, लेकिन यूक्रेन पर आक्रमण किये जाने के बाद रूस पर लगे प्रतिबंधों के चलते भारत रूस से तेल खरीदना शुरू कर दिया था.

अगर विधेयक कानून बन जाए तो क्या होगा?

अगर यह विधेयक पारित होकर कानून बन जाता है तो भारत और चीन के लिए यह मुश्किल समय होगा. अमेरिका और भारत के व्यापारिक रिश्तों में बदलाव आ सकते हैं. भारत के उत्पादों पर अमेरिका के द्वारा 500 फीसदी टैरिफ लगाने से अमेरिकी बाजार में भारत के उत्पादों के दाम आसमान छूने लगेंगे. जिससे भारतीय सामान की बिक्री पर काफी फर्क पड़ेगा. जिसके चलते यह नीति दोनों देशों के बीच बड़े कूटनीतिक तनाव को जन्म दे सकती है.

– भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

दिल्ली दंगे: कड़कड़डूमा कोर्ट ने ‘आप’ के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन को ठहराया दोषी

कड़कड़डूमा कोर्ट ने दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर इलाके के एक मामले में 'आप' के…

25 minutes ago

नाना पाटेकर के निधन की असली वजह आई सामने, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में क्या आया सामने? गोवा पुलिस ने किया खुलासा

Nana Patekar Postmortem Report: गोवा मेडिकल कॉलेज की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में नाना पाटेकर की मौत…

46 minutes ago

डिफेंस एक्सपोर्ट में अडाणी डिफेंस का जलवा, SIDM Champion Award 2026 से हुआ सम्मानित

Adani Defence SIDM Champion Award 2026: अडानी डिफेंस एंड एयरोस्पेस को रक्षा और एयरोस्पेस निर्यात…

1 hour ago

‘तो हो जाए अयोध्या में फैसला’, सीएम योगी ने स्वीकार की अखिलेश यादव की चुनौती

UP News: अयोध्या से चुनाव लड़ने की अखिलेश यादव की सलाह पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…

1 hour ago

‘तकनीक का इस्तेमाल नहीं, अब निर्माता बने भारत’: PHDCCI के 121वें सत्र में बोले केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह

PHDCCI के 121वें वार्षिक सत्र में केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने भारत को तकनीक…

2 hours ago

समुद्र तटों की जोरदार सफाई: 2,000 से ज्‍यादा लोगों ने देश के किस बीच से हटाया 15 टन कचरा? रोपे गए ‘सुरुचि’ के पौधे

वसई-विरार महानगरपालिका द्वारा राजोडी समुद्र तट पर एक विशाल स्वच्छता अभियान चलाया गया. मेयर और…

2 hours ago