बिजनेस

ट्रंप के टैरिफ से कन्फ्यूज हो रहा स्टॉक मार्केट! लाल निशान के साथ खुला बाजार, इंफोसिस, ICICI और TCS के शेयर्स भरभरा कर बिखरे

Indian Stock Market: मिश्रित वैश्विक संकेतों के बीच गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार (Stock Market) लाल निशान में खुला. शुरुआती कारोबार में ऑटो, मेटल और रियलिटी सेक्टर में बिकवाली देखी गई. सुबह करीब 9.30 बजे सेंसेक्स 221.03 अंक या 0.28 प्रतिशत की गिरावट के साथ 79,895.46 पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी 75.55 अंक या 0.31 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,253.40 पर था.

Stock Market लाल निशान में खुला

निफ्टी बैंक 152.60 अंक या 0.28 प्रतिशत की गिरावट के साथ 55,217.45 पर था. निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 36.70 अंक या 0.07 प्रतिशत की गिरावट के साथ 55,004.40 पर कारोबार कर रहा था. निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 10.85 अंक या 0.06 प्रतिशत चढ़कर 16,980.60 पर था. बाजार (Stock Market) के जानकारों के अनुसार, “निफ्टी ने 23 अप्रैल को लगातार सातवें दिन भी अपनी बढ़त बरकरार रखी और मजबूती के साथ बंद हुआ, हालांकि आज के सत्र में अस्थिरता बढ़ सकती है.”

मेहता इक्विटीज के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (शोध) प्रशांत तापसे ने कहा, “आरबीआई के उदार मुद्रास्फीति दृष्टिकोण, एफआईआई की रुचि, फेड की चिंताओं में कमी और यूएस-चीन ट्रेड सेंटीमेंट में सुधार के कारण बाजारों को समर्थन मिल सकता है. निफ्टी अपने 200-डीएमए (24,052) से ऊपर बुलिश बना हुआ है और इसका लक्ष्य 24,858 स्तर है. निवेशकों को ‘बाय ऑन डिप्स’ रणनीति पर खरीदारी की सलाह दी जाती है.”

इन कंपनियों के शेयर्स में गिरावट

इस बीच, सेंसेक्स पैक में बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, टाटा मोटर्स, मारुति सुजुकी, हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड और एसबीआई टॉप गेनर्स रहे. जबकि, इटरनल, इंफोसिस, एचडीएफसी बैंक, सन फार्मा, आईसीआईसीआई बैंक और टीसीएस टॉप लूजर्स रहे.

अमेरिकी बाजारों (Stock Market) में पिछले कारोबारी सत्र में, डाउ जोंस 1.07 प्रतिशत बढ़कर 39,606.57 पर बंद हुआ. एसएंडपी 500 इंडेक्स 1.67 प्रतिशत बढ़कर 5,375.86 पर और नैस्डैक 2.50 प्रतिशत बढ़कर 16,708.05 पर बंद हुआ. एशियाई बाजारों (Stock Market) में, जापान और जकार्ता हरे निशान में कारोबार कर रहे थे. जबकि, सोल, हांगकांग, बैंकॉक और चीन लाल निशान में कारोबार कर रहे थे.

यह भी पढ़ें- भारत के चमड़े और फुटवियर निर्यात में 2024-25 में 25% की वृद्धि, 6.5 बिलियन अमेरिकी डॉलर के पार पहुंचने की उम्मीद

विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने 23 अप्रैल को 3,332.93 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे. इस बीच, घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने उसी दिन 1,234.46 करोड़ रुपये के शेयर बेचे. विश्लेषकों के अनुसार, पीएसयू बैंकिंग सेगमेंट में आगे सुधार के बाद बेहतर एंट्री के अवसर मिलने की उम्मीद है, जबकि रेलवे के शेयरों में तेजी आ रही है, लेकिन निर्णायक कदम उठाने से पहले स्पष्ट कंफर्मेशन का इंतजार करना होगा.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

पाकिस्तान से ड्रोन में आई 15 किलो हेरोइन, फिरोजपुर में ANTF की बड़ी कार्रवाई, 2 तस्कर गिरफ्तार

Punjab Drug Smuggling: पंजाब के फिरोजपुर में एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स ने बड़ी कार्रवाई करते…

5 minutes ago

जिंदा रहने की खौफनाक जिद: सैनिक ने खुद काटा सड़ चुका पैर, 8 महीने बाद ड्रोन ने ऐसे बचाई जान

Ukraine News: युद्ध के मैदान में अदम्य साहस की मिसाल पेश करते हुए यूक्रेन के…

6 minutes ago

ऑपरेशन ट्राइडेंट: 3 राज्यों में 38 जगह छापेमारी, 1,424 खाते फ्रीज; ड्रग्स के खिलाफ कार्रवाई पर अमित शाह ने की तारीफ

ऑपरेशन ट्राइडेंट के तहत असम, मिजोरम और मणिपुर में 38 ठिकानों पर छापेमारी हुई. 18…

10 minutes ago

‘कोई भी निशाना IAF की पहुंच से बाहर नहीं’, ऑपरेशन सिंदूर पर एयर चीफ एपी सिंह का पाकिस्तान को दो टूक संदेश

ऑपरेशन सिंदूर को लेकर एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने बड़ा बयान दिया है.…

28 minutes ago

‘देश के लिए गर्व का पल’, भारतीय पैरा एथलीटों की ऐतिहासिक जीत पर पीएम मोदी का संदेश

Asian Para Games 2026 में भारत ने 30 स्वर्ण समेत 114 पदक जीते. ऐतिहासिक प्रदर्शन…

42 minutes ago

ना गैस, ना पैसा… सिर्फ बड़बोलापन! जानिए कैसे पाकिस्तान में ठप हुआ रसोई का चूल्हा; मचा हाहाकार

Pakistan News: ईरान से सप्लाई ठप होने के बाद पाकिस्तान में 12 किलो का LPG…

43 minutes ago