भारतीय शेयर बाजार में गिरावट.
Indian Stock Market: लगातार तीन दिनों की बढ़त के बाद घरेलू बेंचमार्क सूचकांक गुरुवार को कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच लाल निशान में खुले. शुरुआती कारोबार में आईटी और ऑटो सेक्टर में बिकवाली देखी गई. सुबह करीब 9.27 बजे सेंसेक्स 338.13 अंक या 0.44 प्रतिशत की गिरावट के साथ 76,706.16 पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी 120.75 अंक या 0.52 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,316.45 पर कारोबार कर रहा था.
निफ्टी बैंक 62.25 अंक या 0.12 प्रतिशत की बढ़त के साथ 53,180.00 पर कारोबार कर रहा था. निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 44.90 अंक या 0.09 प्रतिशत की गिरावट के बाद 52,300.65 पर कारोबार कर रहा था. निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 1.40 अंक या 0.01 प्रतिशत की गिरावट के बाद 16,347.85 पर था.
बाजार पर नजर रखने वालों के अनुसार, नकारात्मक शुरुआत के बाद निफ्टी को 23,000, 23,200 और इसके बाद 23,300 पर सपोर्ट मिल सकता है. ऊपरी स्तर पर, 23,500 तत्काल प्रतिरोध हो सकता है, उसके बाद 23,600 और 23,800 स्तर पर प्रतिरोध हो सकता है.
चॉइस ब्रोकिंग के डेरिवेटिव विश्लेषक हार्दिक मटालिया ने कहा, “बैंक निफ्टी के चार्ट संकेत देते हैं कि इसे 52,300, उसके बाद 52,500 और फिर 52,800 पर सपोर्ट मिल सकता है. अगर इंडेक्स आगे बढ़ता है, तो 53,300 पहला प्रमुख प्रतिरोध होगा, उसके बाद 53,500 और 53,800 स्तर प्रतिरोध होंगे.”
इस बीच, सेंसेक्स पैक में एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, इंफोसिस, टाटा स्टील, टीसीएस, एलएंडटी, एमएंडएम, बजाज फाइनेंस, टाइटन, एशियन पेंट्स, नेस्ले इंडिया, टाटा मोटर्स टॉप लूजर्स रहे. वहीं, आईसीआईसीआई बैंक, भारती एयरटेल, सन फार्मा, एनटीपीसी और एचडीएफसी बैंक टॉप गेनर्स रहे.
अमेरिकी बाजारों में पिछले कारोबारी सत्र में डाउ जोंस 1.73 फीसदी की गिरावट के साथ 39,669.39 पर बंद हुआ. एसएंडपी 500 इंडेक्स 2.24 फीसदी की गिरावट के साथ 5,275.70 पर और नैस्डैक 3.07 फीसदी की गिरावट के साथ 16,307.16 पर बंद हुआ.
यह भी पढ़ें- भारत के शेयर बाजार ने अमेरिकी शुल्कों से नुकसान को किया दूर, निफ्टी 50 में 2.4% की बढ़त
एशियाई बाजारों में जकार्ता लाल निशान पर कारोबार कर रहा था, जबकि जापान, सोल, चीन, बैंकॉक और हांगकांग हरे निशान पर कारोबार कर रहे थे. विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने 16 अप्रैल को दूसरे दिन भी खरीदारी जारी रखी और 3,936.42 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे. हालांकि, घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने दूसरे दिन भी बिकवाली जारी रखी और उसी दिन 2,512.77 करोड़ रुपये के शेयर बेचे.
-भारत एक्सप्रेस
Railway Jobs 2026: उत्तर रेलवे ने अप्रेंटिस के 4,651 पदों पर भर्ती निकाली है, जिसके…
Donald Trump: अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की हार के बाद ईरान के कट्टरपंथियों…
Delhi to Patna Vande Bharat Special Train: छठ पर्व पर यात्रियों की भीड़ को कम…
Diwali Weather Delhi: दिवाली पर दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर खतरनाक बना हुआ है. कई…
7100TH DIWALI 2026 LAKSHMI PUJA SPECIAL: इस वर्ष दीपावली 8 नवंबर 2026, रविवार को मनाई…
दीपावली पर मां लक्ष्मी के प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन से सुख-समृद्धि मिलती है. जानिए कोल्हापुर,…