बिजनेस

लाल निशान में खुला भारतीय शेयर बाजार, Sensex 75,803 पर Nifty 22,900 स्तर से नीचे

Share Market Today: भारतीय बेंचमार्क सूचकांक हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को गिरावट के साथ खुले. शुरुआती कारोबार में पीएसयू बैंक, मेटल और रियलिटी सेक्टरों में बिकवाली दर्ज की गई. सुबह करीब 9.37 बजे सेंसेक्स (Sensex Today) 193.10 अंक या 0.25 प्रतिशत की गिरावट के साथ 75,803.76 पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी 76.95 अंक या 0.34 प्रतिशत की गिरावट के साथ 22,882.55 पर था.

निफ्टी बैंक 145.65 अंक या 0.30 प्रतिशत की गिरावट के साथ 49,113.25 पर था. निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 91.25 अंक या 0.18 प्रतिशत की गिरावट के साथ 49,758.60 पर कारोबार कर रहा था. निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 22.85 अंक या 0.15 प्रतिशत की गिरावट के साथ 15,390.25 पर था.

ये कंपनियां रहीं टॉप गेनर्स

इस बीच सेंसेक्स पैक में टेक महिंद्रा, जोमैटो, भारती एयरटेल, इंफोसिस, एचसीएलटेक, सन फार्मा, कोटक महिंद्रा बैंक, एक्सिस बैंक, मारुति और बजाज फाइनेंस टॉप गेनर्स रहे. जबकि अल्ट्राटेक सीमेंट, टाइटन, एनटीपीसी, एसबीआई, टाटा स्टील और इंडसइंड बैंक टॉप लूजर्स रहे.

जानकारों ने कहा कि ‘ट्रैक ए फॉलिंग वेज’ पैटर्न ने अगस्त और नवंबर के प्रमुख निचले स्तरों को कनेक्ट किया है. हालांकि, हाल के प्राइस एक्शन पर करीब से नजर डालने पर नवंबर और जनवरी के निचले स्तरों को लिंक करते हुए एक और ‘फॉलिंग वेज’ का पता चलता है.

एंजल वन के टेक्निकल एंड डेरिवेटिव रिसर्च हेड समीत चव्हाण के अनुसार, “आगे की ओर देखें तो 22800-22700 (वेज का लोअर एंड) से लेकर 22600-22500 तक प्रत्येक 100-पॉइंट इंटरवल पर मजबूत सपोर्ट साफ है, जो फरवरी की शुरुआत में हुए रिबाउंड के 127 प्रतिशत रिट्रेसमेंट के साथ मेल खाता है.”

अमेरीकी बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ

अमेरिकी बाजारों में शुक्रवार को आखिरी कारोबारी सत्र में डाउ जोंस 0.37 प्रतिशत की गिरावट के साथ 44,546.08 पर बंद हुआ. एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.01 प्रतिशत की गिरावट के साथ 6,114.63 पर और नैस्डैक 0.41 प्रतिशत की बढ़त के साथ 20,026.77 पर बंद हुआ.

एशियाई बाजारों में जकार्ता, सोल, जापान, चीन और हांगकांग हरे निशान में कारोबार कर रहे थे. जबकि बैंकॉक लाल निशान में कारोबार कर रहा था.

विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने 17 फरवरी को 3,937.83 करोड़ रुपये मूल्य की इक्विटी बेचकर अपनी बिकवाली का सिलसिला जारी रखा. इसके विपरीत, घरेलू संस्थागत निवेशक (डीआईआई) शुद्ध खरीदार बने रहे, जिन्होंने उसी दिन 4,759.77 करोड़ रुपये मूल्य की इक्विटी खरीदी.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

35 minutes ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

50 minutes ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

1 hour ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

1 hour ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

2 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

2 hours ago