उत्तर प्रदेश

प्रयागराज महाकुंभ में श्रद्धालुओं का जनसैलाब, उन्नाव जेल के बंदियों ने भी लिया संगम के जल का आशीर्वाद

प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेला में श्रद्धालुओं का रेला लगातार बढ़ता जा रहा है. पिछले दो दिनों से संगम में स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या एक करोड़ से अधिक हो चुकी है. दावा किया जा रहा है कि अब तक देश-विदेश से लगभग 53 करोड़ से अधिक श्रद्धालु संगम में डुबकी लगा चुके हैं. 26 फरवरी तक इस संख्या में और भी वृद्धि होने की उम्मीद जताई जा रही है.

इस महाकुंभ के बीच उन्नाव जिले की जेल में बंद हजारों महिला और पुरुष बंदियों ने भी प्रयागराज के महाकुंभ के पवित्र जल से स्नान किया. यह उनके लिए विशेष अनुभव था, क्योंकि कारागार में बंद रहते हुए उन्हें संगम में स्नान का अवसर प्राप्त नहीं हो सकता था. लेकिन उन्नाव जेल के अधीक्षक पवन सिंह के प्रयासों से यह संभव हो सका.

कैदियों ने किया संगम के जल से स्नान

जेल अधीक्षक पवन सिंह ने बताया कि वे 14 फरवरी को प्रयागराज महाकुंभ में स्नान के लिए गए थे. स्नान करने के बाद 15 फरवरी को लौटते समय वे संगम का जल लेकर उन्नाव जेल पहुंचे. जेल में स्थित स्नान टंकी में उन्होंने इस जल को मिलाया और टंकी को फूलों से सजाकर बंदियों को संगम के जल से स्नान करने का अवसर प्रदान किया. बंदियों ने गंगा मैया की जय बोलते हुए पवित्र जल से स्नान किया और इसे अपने जीवन का सौभाग्य समझा.

उन्नाव जेल में करीब एक हजार बंदी हैं, जो महाकुंभ में नहीं जा सकते थे, लेकिन जेल अधीक्षक के इस प्रयास ने उन्हें संगम के जल से आशीर्वाद प्राप्त करने का मौका दिया. यह कदम उनके मनोबल को बढ़ाने और उनके मानसिक शांति के लिए अहम साबित हुआ.

27 फरवरी तक बढ़ी अधिकारियों की तैनाती

प्रयागराज महाकुंभ में उमड़ रही भारी भीड़ और माघ मेले के साथ अमृत स्नान को देखते हुए प्रशासन ने अधिकारियों की तैनाती की अवधि 27 फरवरी तक बढ़ा दी है. संगम में स्नान करने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिसके कारण कानून व्यवस्था और ट्रैफिक मैनेजमेंट को सुचारू बनाए रखने के लिए यह निर्णय लिया गया है.

महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं की मदद के लिए स्थानीय समाजसेवियों और नागरिकों ने भी अपनी सेवा दी है. लाखों श्रद्धालु जो भूख और प्यास से परेशान हो रहे हैं और लंबी दूरी पैदल तय कर रहे हैं, उनके लिए भोजन और पानी की व्यवस्था की जा रही है. इन समाजसेवियों के प्रयासों से श्रद्धालुओं को राहत मिल रही है और यह कदम यात्रियों के लिए अत्यंत सहायक साबित हो रहा है.


इसे भी पढ़ें- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ और तीर्थ स्थलों से उत्तर प्रदेश की आर्थ‍िक और सांस्कृतिक प्रभाव पर प्रकाश डाला


-भारत एक्सप्रेस

Ashutosh Kumar Rai

आशुतोष कुमार राय, भारत एक्सप्रेस के साथ बतौर सब एडिटर जुड़े हैं और करीब 7 वर्ष से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले आशुतोष, पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं. क्रिकेट, लाइफस्टाइल और राजनीति में खास दिलचस्पी है. देश-दुनिया और राजनीति की लेटेस्ट खबरों, विश्लेषण, इनसाइड स्टोरी और अपडेट्स के लिए आशुतोष को फॉलो करें… X Account: @AshuRai208

Recent Posts

रेलवे कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! 78 दिन के बोनस पर मोदी कैबिनेट की मुहर

Railway Bonus: केंद्र सरकार ने रेलवे कर्मचारियों के लिए 78 दिनों के वेतन के बराबर…

15 minutes ago

एशियाई खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, 85 पदक जीतने वाले खिलाड़ियों से आज मिलेंगे पीएम मोदी

एशियाई खेल 2026 में भारत ने 85 पदक जीतकर चौथा स्थान हासिल किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र…

22 minutes ago

एकता कपूर का बॉलीवुड पर बड़ा हमला! बोलीं- ‘यहां हिंदूफोबिया है’, तिलक-कलावा पहनने पर लोग कहते हैं सनकी और तांत्रिक

Ekta Kapoor Hinduphobia Statement: एकता कपूर ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में बॉलीवुड को 'हिंदूफोबिक'…

24 minutes ago

Share Market Today: शेयर बाजार में बंपर तेजी, कच्चे तेल में नरमी के बीच सेंसेक्स 900 अंक उछला

Share Market: सेंसेक्स और निफ्टी में आज शानदार रिकवरी दर्ज की गई है. कच्चे तेल…

28 minutes ago

शिवा शर्मा केस में नया मोड़: श्रद्धा के साथ बहन रश्मि भी फरार, नेपाल भागने की कहानी आई सामने

Shiva Sharma Case: लखनऊ के चर्चित शिवा शर्मा मौत मामले में नया खुलासा हुआ है.…

31 minutes ago

दिल्ली में वारदातों का दौर जारी: सीलमपुर में घर के बाहर बैठे युवक की गोली मारकर हत्या, दो दिन में दूसरी हत्या

राजधानी दिल्ली के उत्तर-पूर्वी इलाके में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है. सीलमपुर…

39 minutes ago