बिजनेस

मजबूत वैश्विक संकेतों के बीच हरे निशान में खुला भारतीय शेयर बाजार, मामूली बढ़त में रहे सेंसेक्स और निफ्टी

Indian Stock Market: अगले सप्ताह अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की बढ़ती उम्मीदों और मजबूत वैश्विक संकेतों के बीच शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में खुला. सेंसेक्स और निफ्टी दोनों हल्की बढ़त में रहे.  सुबह 9.25 बजे तक, सेंसेक्स 114 अंक या 0.14 प्रतिशत बढ़कर 81,663 पर कारोबार कर रहा था और निफ्टी 39 अंक या 0.16 प्रतिशत बढ़कर 25,045 पर था.

मिडकैप और स्मॉलकैप में दर्ज की गई बढ़त

ब्रॉडकैप सूचकांकों ने बेंचमार्क सूचकांकों से बेहतर प्रदर्शन किया, निफ्टी मिडकैप 100 में 0.43 प्रतिशत और निफ्टी स्मॉलकैप 100 में 0.36 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई.

ये कंपनियां रही टॉप लूजर्स

निफ्टी पैक में अदाणी एंटरप्राइजेज, इंफोसिस, टीसीएस, एनटीपीसी और एक्सिस बैंक टॉप गेनर्स रहे, जबकि बजाज फिनसर्व, टाइटन कंपनी और टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स टॉप लूजर्स रहे.

ऑटो सेक्टर तेजी के साथ रहा आगे

सेक्टोरल फ्रंट पर निफ्टी ऑटो 1.01 प्रतिशत की तेजी के साथ सबसे आगे रहा. निफ्टी आईटी 0.74 प्रतिशत और निफ्टी मेटल 0.59 प्रतिशत की बढ़त में रहे. निफ्टी एफएमसीजी 0.62 प्रतिशत की गिरावट के साथ सबसे अधिक नुकसान में रहा.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल को संभावित व्यापार समझौते पर चर्चा के लिए अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि के साथ बैठक के लिए आमंत्रित किया है,जिससे निवेशकों का उत्साह बढ़ा है. यह एक ऐसा कदम होगा, जिससे दोनों देशों के बीच तनाव कम हो सकता है.

25,000 के स्तर को पार करने में कामयाब रहा निफ्टी

निफ्टी गुरुवार को 25,000 के स्तर को पार करने में कामयाब रहा और लगातार सातवें दिन अपनी ऊपर की यात्रा जारी रखते हुए 21 अगस्त के बाद अपने उच्चतम स्तर पर बंद हुआ.

ये भी पढ़ें: मिश्रित वैश्विक संकेतों के बीच हरे निशाने पर खुला शेयर बाजार, मामूली बढ़त के साथ कारोबार कर रहे सेंसेक्स-निफ्टी

विशेषज्ञों की राय

विश्लेषकों ने कहा कि निफ्टी का अल्पकालिक रुझान तेजी का बना हुआ है क्योंकि यह 5, 20 और 50 डीएमए से ऊपर बना हुआ है. निफ्टी के लिए तत्काल प्रतिरोध 25,153 पर देखा जा रहा है, जो पिछले स्विंग हाई से प्रेरित है.

अमेरिकी बाजारों में रातोंरात दर्ज किए गए नए रिकॉर्ड

अमेरिकी बाजारों में रातोंरात नए रिकॉर्ड दर्ज किए गए क्योंकि बेरोजगारी के दावे चार वर्ष के उच्चतम स्तर 263,000 पर पहुंच गए, जिससे अगस्त में मुद्रास्फीति के 2.9 प्रतिशत तक पहुंचने के बावजूद फेडरल रिजर्व की दरों में कटौती की उम्मीदें मजबूत हुईं. डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 1.36 प्रतिशत, नैस्डैक 0.72 प्रतिशत और एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.85 प्रतिशत की बढ़त में रहे.

एशियाई बाजारों में भी दर्ज की गई बढ़त

अधिकांश एशियाई बाजारों में सुबह के सत्र के दौरान अच्छी बढ़त दर्ज की गई. चीन का शंघाई सूचकांक 0.24 प्रतिशत और शेन्जेन सूचकांक 0.15 प्रतिशत की बढ़त में रहे, जापान का निक्केई सूचकांक 0.91 प्रतिशत की तेजी में रहा, हांगकांग का हैंग सेंग सूचकांक 1.42 प्रतिशत बढ़ा और दक्षिण कोरिया का कोस्पी सूचकांक 1.15 प्रतिशत की बढ़त में रहा. विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने गुरुवार को 3,472.37 करोड़ रुपए के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 4,045.54 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

सिंतबर के महीने ने बिगाड़ा बजट! 108% दर से बढ़े प्याज के दाम ने निकाले आंसु, 6.08% बढ़ी मंहगाई

सितंबर 2026 में देश की खुदरा महंगाई दर बढ़कर 5.54% और खाद्य महंगाई 7.74% पर…

11 minutes ago

दानदाता, मालिक नहीं: सुप्रीम कोर्ट की कमर्शियलाइज़ेशन पर सख़्ती, जामिया हमदर्द रेगुलेटरी निशाने पर

शीर्ष अदालत ने प्राइवेट और डीम्ड यूनिवर्सिटीज़ को मुनाफ़े के सेंटर की तरह चलाने से…

13 minutes ago

कैसीनो में नौकरी का झांसा और फोन में गंदी तस्वीरें… नेपाल बॉर्डर पर टल गया मिजोरम की बेटियों का बड़ा खतरा

पश्चिम बंगाल के पानीटंकी भारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी के एक मामले में मिजोरम की…

25 minutes ago

केंद्रीय कर्मचारियों की बढ़ सकती है सैलरी, महंगाई भत्ते के साथ TA में भी मिल सकता है बड़ा फायदा

DA Hike 2026: केंद्रीय कर्मचारियों को जुलाई 2026 में बड़ी राहत मिल सकती है. DA…

31 minutes ago

महिलाओं के कपड़ों में एंबुलेंस से पहुंचे ATM, तेलंगाना में चोरों ने अनोखे तरीके से की चोरी; देखें CCTV फूटेज

तेलंगाना के कामारेड्डी में चोरों ने एम्बुलेंस में पहुंचकर और महिलाओं की नाइटी पहनकर SBI…

44 minutes ago

CEC पर घमासान: सुप्रीम कोर्ट मार्च से पहले रोका गया INDIA ब्लॉक, राहुल गांधी की टीम ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया

INDIA Bloc Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ INDIA ब्लॉक का प्रदर्शन तेज…

1 hour ago