बिजनेस

सप्ताह की शुरुआत में शेयर बाजार हरे निशान पर, सेंसेक्स और निफ्टी में बढ़त

Indian Stock Market: भारतीय बेंचमार्क सूचकांक सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को हरे निशान में खुले. शुरुआती कारोबार में निफ्टी आईटी, पीएसयू बैंक और फाइनेंशियल सर्विसेज में खरीदारी देखी जा रही थी.

सुबह करीब 9 बजकर 27 मिनट पर सेंसेक्स 133.13 अंक या 0.16 प्रतिशत की तेजी के साथ 85,365.05 पर कारोबार कर रहा था. वहीं, निफ्टी 44.10 अंक या 0.17 प्रतिशत की बढ़त के साथ 26112.25 स्तर पर बना हुआ था.

निफ्टी और अन्य इंडेक्स में बढ़त

दूसरी ओर, निफ्टी बैंक 140.25 अंक या 0.24 प्रतिशत की बढ़त के साथ 59,007.75 स्तर पर कारोबार कर रहा था. वहीं, निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 80.25 अंक या 0.13 प्रतिशत की बढ़त के बाद 60,356.55 स्तर पर कारोबार कर रहा था. निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 23.10 अंक या 0.13 प्रतिशत की तेजी के साथ 17,870.60 स्तर पर था.

मार्केट एक्सपर्ट्स की राय

मार्केट एक्सपर्ट्स ने कहा, “निफ्टी और सेंसेक्स 2024 सितंबर के हाई को ब्रेक नहीं कर पाए, क्योंकि एफआईआई की बिकवाली की वजह से रैली की रफ्तार कम हो गई थी. हालांकि, अब स्थिति धीरे-धीरे एक नए रिकॉर्ड हाई की ओर रैली के पक्ष में बदल रही हैं. रैली के लिए सबसे जरूरी कैटेलिस्ट मजबूत अर्निंग्स ग्रोथ से आएगा. वित्त वर्ष 27 में 15 प्रतिशत से अधिक अर्निंग्स ग्रोथ देखने को मिल सकती है.”

आज के कारोबारी सत्र में टॉप गेनर्स और लूजर्स

इस बीच सेंसेक्स पैक में इंफोसिस, एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, मारुति सुजुकी, टीसीएस और एचडीएफसी बैंक टॉप गेनर्स थे. वहीं, इटरनल, एमएंडएम, पावरग्रिड, बीईएल, टीएमपीवी और अल्ट्राटेक सीमेंट टॉप लूजर्स थे.

एशियाई बाजारों में, बैंकॉक, सोल, जकार्ता और हांग कांग सभी हरे निशान में कारोबार कर रहे थे. केवल जापान और चीन लाल निशान में कारोबार कर रहे थे.

अमेरिकी बाजार में तेजी

अमेरिकी बाजार आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को हरे निशान में बंद हुए. डाउ जोंस 1.08 प्रतिशत या 493.15 अंक की तेजी के बाद 46,245.41 पर बंद हुआ. वहीं, एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.98 प्रतिशत या 64.23 अंक की बढ़त के बाद 6,602.99 स्तर और नैस्डेक 0.88 प्रतिशत या 195.03 अंक की तेजी के बाद 22,273.08 पर बंद हुआ.

ये भी पढ़ें-रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के सिंध बयान पर भड़का पाकिस्तान, जानें वहां के विदेश मंत्रालय ने क्या कहा?

विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) 21 नवंबर को शुद्ध विक्रेता रहे और उन्होंने 1,766.05 करोड़ रुपए के भारतीय शेयर बेचे. दूसरी ओर, घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) इसी कारोबारी दिन शुद्ध खरीदार रहे और उन्होंने 3,161.61 करोड़ रुपए के शेयरों की खरीदारी की.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

(साभार IANS न्यूज एजेंसी)

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

दिल्ली में वारदातों का दौर जारी: सीलमपुर में घर के बाहर बैठे युवक की गोली मारकर हत्या, दो दिन में दूसरी हत्या

राजधानी दिल्ली के उत्तर-पूर्वी इलाके में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है. सीलमपुर…

3 minutes ago

बालों के लिए खजूर, रीठा और कुल्थी कितने फायदेमंद? जानें इनके फायदे और इस्तेमाल का सही तरीका

Hair Care Tips: खजूर और कुल्थी में मौजूद पोषक तत्व बालों की सामान्य सेहत बनाए…

8 minutes ago

विदेशी नागरिकता और प्रदर्शन में शामिल होना पड़ा भारी, आमिर खान के भांजे इमरान खान को भारत छोड़ने का फरमान

Mumbai Police Notice: आमिर खान के भांजे और अभिनेता इमरान खान की मुश्किलें बढ़ गई…

16 minutes ago

आरा में दिनदहाड़े रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या, बेटे के सामने बरसाईं गोलियां

Crime News: बिहार के आरा में रिटायर्ड कस्टम अधिकारी और क्षत्रिय संघ बिहार के अध्यक्ष…

30 minutes ago

परमिंदर सिंह झोटा मर्डर केस: पंजाब बंद का मानसा में दिखा भारी असर, सड़कें सुनसान और बाजार पूरी तरह ठप

Punjab News: परमिंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध और इंसाफ की मांग को लेकर 15…

35 minutes ago