फैक्ट चेक

चुनाव हारते ही राहुल गांधी ने पकड़ा भगवान का दामन, जानिए वायरल हो रहे वीडियो का पूरा सच

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे आने के बाद एक वीडियो तेजी से वायरल होने लगा, जिसमें राहुल गांधी एक मंदिर में पूजा करते दिख रहे हैं. दावा किया जा रहा है कि महागठबंधन की हार के बाद राहुल गांधी मंदिर पहुंच गए थे लेकिन क्या सच में इस वीडियो का बिहार चुनाव से कोई संबंध है? आइए जानते है पूरी सच्चाई.

क्या है दावा?

दरअसल सोशल मीडिया पर एक यूजर ने राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की पूजा करते हुए एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि बिहार में हार मिलते ही राहुल गांधी ‘भगवान के दरबार’ पहुंच गए. हारते ही जनेऊ और भगवा फिर याद आ गया.

अब इस वीडियो को कई सोशल मीडिया यूजर शेयर कर रहे हैं.

जांच में पता लगी पूरी सच्चाई

भारत एक्सप्रेस की फैक्ट चेक टीम ने वीडियो के वायरल होने पर दावे की पुष्टि करने के लिए जांच शुरू की. सबसे पहले हमने वायरल वीडियो के फ्रेम्स को गूगल लेंस के जरिए सर्च किया, जिसमें हमें 14 मार्च 2024 की एक न्यूज रिपोर्ट मिली. इस रिपोर्ट के अनुसार, ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के समय राहुल गांधी महाराष्ट्र के नासिक पहुंचे थे और वहीं त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में पूजा-अर्चना की थी.

इसके बाद टीम ने कीवर्ड्स के साथ आगे खोज की, तो हमें एक न्यूज ऑर्गेनाइजेशन की 15 मार्च 2024 का यूट्यूब वीडियो मिला, जिसमें बताया गया है कि लोकसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी ने नासिक के त्र्यंबकेश्वर मंदिर में पूजा की थी.

इसके अलावा कई अन्य न्यूज संस्था के यूट्यूब चैनल पर भी यही वीडियो मार्च 2024 को अपलोड किया हुआ मिला. वहीं एक वेबसाइट के अनुसार, राहुल गांधी ने नासिक में रोड शो के बाद मंदिर में महापूजा और आरती की थी.

साथ ही यूपी कांग्रेस के प्रवक्ता अभिमन्यु त्यागी ने भी इसको लेकर कहा कि वायरल वीडियो पुराना है और बिहार चुनाव से इसका कोई संबंध नहीं है.

बता दें कि बिहार विधानसभा के चुनाव का मतदान दो चरणों में 6 और 11 नंवबर को हुआ था, जिसके परिणाम 14 नवंबर को आए थे. इसकी कुल 243 सीटों में से एनडीए ने 202 सीटों पर लैंडस्लाइड विक्ट्री हासिल कर अपनी सरकार बनाई है.

जांच के बाद पता लगे सारे फैक्ट्स के बाद ये बात साफ है, कि वायरल हो रहे इस वीडियो के साथ किए गए दावे गलत और भ्रामक है.

ये भी पढ़ें: विधायक बनते ही मैथिली लंदन को हुई रफूचक्कर, जानें वीडियो का पूरा सच

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

‘पेंशन का पैसा उड़ाया…बेटियों का हक मारा’ पाकिस्तान के पंजाब में हुआ 46 अरब का बड़ा घोटाला

Pakistan Scam: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में सरकारी धन के इस्तेमाल को लेकर ऑडिट रिपोर्ट…

2 hours ago

Gold Price Today: गोवर्धन पूजा पर सोने-चांदी की रिकॉर्डतोड़ छलांग, चेक करें दिल्ली-मुंबई समेत सभी बड़े शहरों के रेट

Gold Price Today: गोवर्धन पूजा के पावन पर्व पर सर्राफा बाजार में जबरदस्त चमक देखने…

2 hours ago

पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना कोनिडाला से लेंगे तलाक; बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे

Pawan Kalyan: आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण और उनकी पत्नी अन्ना कोनिडाला ने तलाक…

2 hours ago

गुजरात की तर्ज पर दिल्ली में भी नदी पर्यटन को बढ़ावा देने की तैयारी, यमुना में शुरू होगी रिवर क्रूज सेवा

PM Modi: दिल्ली में यमुना को पर्यटन के नए केंद्र के रूप में विकसित करने…

3 hours ago

CM उमर अब्दुल्ला का बड़ा दांव! जेएंडके में खुलेंगी देश-विदेश की यूनिवर्सिटीज, रिजर्वेशन से लेकर स्कॉलरशिप तक का ऐलान

J&K News: जम्मू-कश्मीर में 'प्राइवेट यूनिवर्सिटीज रूल्स 2026' के लागू होने से देश-विदेश के नामी…

3 hours ago

‘ईरान की हथियार बनाने की क्षमता 85% खत्म…’ डोनाल्ड ट्रंप के इस दावे के बाद क्या पलटने वाला है मिडिल ईस्ट का गेम?

Trump On Iran: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान की हथियार…

3 hours ago