बिजनेस

भारत का ऑटोमोबाइल निर्यात अप्रैल-जून तिमाही में 22 प्रतिशत बढ़ा

सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, चालू वित्त वर्ष (वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही) की अप्रैल-जून तिमाही में भारत के ऑटोमोबाइल (Automobile) निर्यात में सालाना आधार पर 22 प्रतिशत का इजाफा हुआ है.

Automobile निर्यात 22 फीसदी बढ़ा

यह मजबूत वृद्धि यात्री वाहनों की रिकॉर्ड शिपमेंट के साथ-साथ दोपहिया, वाणिज्यिक वाहनों और तिपहिया वाहनों के मजबूत प्रदर्शन के कारण संभव हुई है. कुल मिलाकर भारत ने पहली तिमाही में सभी श्रेणियों में 14,57,461 वाहनों का निर्यात किया, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि के 11,92,566 वाहनों के निर्यात से 22 प्रतिशत अधिक है.

अप्रैल-जून तिमाही में Automobile सेक्टर में यात्री वाहनों का निर्यात 2,04,330 इकाइयों के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया, जो पिछले वर्ष की इसी तिमाही में निर्यात की गई 1,80,483 इकाइयों की तुलना में 13 प्रतिशत अधिक है.

सियाम ने इस वृद्धि का श्रेय अधिकांश अंतरराष्ट्रीय बाजारों में स्थिर मांग और मध्य पूर्व एवं लैटिन अमेरिका में मजबूत प्रदर्शन को दिया. श्रीलंका और नेपाल जैसे पड़ोसी देशों में मांग में सुधार के साथ-साथ जापानी बाजार में बढ़ती शिपमेंट से निर्यात को बढ़ावा मिला. सियाम ने आगे बताया कि ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों के साथ मुक्त व्यापार समझौतों (एफटीए) ने निर्यात बढ़ाने में मदद की.

देश की अग्रणी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी अप्रैल-जून तिमाही में यात्री वाहनों की शीर्ष निर्यातक रही. कंपनी ने अन्य देशों को 96,181 कारें भेजीं, जो पिछले वर्ष इसी अवधि में निर्यात की गई 69,962 कारों की तुलना में 37 प्रतिशत अधिक है. हुंडई मोटर इंडिया ने इस दौरान 48,140 कारों का निर्यात किया, जो पिछले वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में 42,600 कारों की तुलना में 13 प्रतिशत अधिक है.

यह भी पढ़ें- भारत का ‘चिप’ अध्याय: जल्द बनेगी मेड-इन-इंडिया सेमीकंडक्टर चिप, 8 सेट निर्माण के लिए पहुंचे

पहली तिमाही में दोपहिया वाहनों का निर्यात 23 प्रतिशत बढ़कर 11,36,942 इकाई हो गया है, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि में 9,23,148 इकाई था. वाणिज्यिक वाहनों का निर्यात भी 23 प्रतिशत बढ़कर 19,427 इकाई हो गया है. तिपहिया वाहनों के निर्यात में सभी सेगमेंट में सबसे अधिक वृद्धि दर्ज की गई, जो अप्रैल-जून तिमाही में 34 प्रतिशत बढ़कर 95,796 इकाई हो गया है.

Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

2 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

2 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

2 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

3 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

4 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

4 hours ago