बिजनेस

मार्च महीने में खुदरा महंगाई घटी, अगस्त 2019 के बाद सबसे निचले स्तर पर

RBI Policy: भारत की खुदरा महंगाई दर मार्च 2025 में गिरकर 3.34% पर आ गई है, जो कि अगस्त 2019 के बाद का सबसे निचला स्तर है. यह गिरावट मुख्य रूप से सब्जियों की कीमतों में कमी के कारण दर्ज की गई है. यह जानकारी सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय द्वारा मंगलवार को जारी की गई.

खाद्य और पेय पदार्थों की महंगाई में बड़ी राहत

मार्च में खाद्य और पेय पदार्थों की महंगाई घटकर 2.88% रही, जो फरवरी में 3.84% थी. खासकर सब्जियों की कीमतों में तेज गिरावट दर्ज की गई, जो फरवरी में -1.07% थी, अब यह घटकर -7.04% पर आ गई है. यानी सब्जियों की कीमतों में महंगाई नहीं, बल्कि कमी देखी गई.

महीना-दर-महीना तुलना में भी सब्जियों की महंगाई में 5.7% की गिरावट आई है.

कोर महंगाई में हल्की बढ़त, RBI को राहत

हालांकि कोर महंगाई (जिसमें खाद्य और ईंधन शामिल नहीं होते) में मामूली बढ़ोतरी हुई है, जो मार्च में 4.2% रही, फरवरी में यह 4.08% थी.

कोटक महिंद्रा बैंक की मुख्य अर्थशास्त्री उपासना भारद्वाज ने कहा कि अपेक्षा से कम CPI महंगाई दर भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) को विकास को प्राथमिकता देने में मदद करेगी.

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने भी हाल ही में कहा था कि खाद्य महंगाई की स्थिति अब सकारात्मक दिख रही है. RBI ने FY26 के लिए CPI महंगाई का अनुमान 4% लगाया है.

Bharat Express Desk

Recent Posts

शिवा मर्डर केस में नया मोड़! धमकाते हुए श्रद्धा दुबे का ऑडियो वायरल

लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा मौत मामले में फरार मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे का एक…

11 minutes ago

नशे के खिलाफ देशव्यापी अभियान चलाएगा RSS…! विजयादशमी पर संघ प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा ऐलान

नागपुर में विजयादशमी उत्सव को संबोधित करते हुए RSS प्रमुख मोहन भागवत ने नई पीढ़ी…

27 minutes ago

पुतिन ने कर दिया बड़ा खेला! रूस और चीन के साथ आएंगे ट्रंप, पर जेलेंस्की को बुलाया तक नहीं?

Russia China US Talks: रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म करने के लिए पुतिन ने अमेरिका और चीन…

35 minutes ago

घरेलु विवाद पर जवान ने तड़तड़ाई गोलियां, बेटे और खुद की मौत

मानसा में घरेलू विवाद के चलते पंजाब पुलिस के गनमैन ने अपने परिवार पर गोलियां…

1 hour ago

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पंजाब में नशा तस्करों का विरोध करने के कारण मारे गए लोगों के परिजनों से करेंगे मुलाकात

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मंगलवार को पंजाब का दौरा करेंगे. राज्य में नशीले पदार्थों…

1 hour ago

नंदा देवी की बर्फ में छिपा परमाणु रहस्य, जब भारत और अमेरिका ने मिलकर चीन पर नजर रखने की बनाई थी गुप्त योजना

उत्तराखंड की नंदा देवी की बर्फीली चोटियों में छिपा है एक ऐसा रहस्य, जिसका संबंध…

1 hour ago