बिजनेस

भारत का सेमीकंडक्टर बाजार 103.4 अरब डॉलर के लक्ष्य की ओर अग्रसित, 2030 तक 13% की CAGR से बढ़ने की उम्मीद

भारतीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर एसोसिएशन (IESA) ने अपनी रिपोर्ट ‘इंडिया सेमीकंडक्टर मार्केट रिपोर्ट 2030’ में कहा कि भारत में सेमीकंडक्टर बाजार अगले पांच वर्षों में बढ़कर 103.4 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है. यह 400 अरब डॉलर से अधिक के इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार को बढ़ावा देगा. देश का सेमीकंडक्टर खपत बाजार 2024-25 में 52 अरब डॉलर का था और 2030 तक 13% की CAGR से बढ़ने की उम्मीद है.

ऑटोमोटिव और औद्योगिक इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे क्षेत्र महत्वपूर्ण मूल्य-संवर्धन के अवसर प्रस्तुत करते हैं, जबकि मोबाइल हैंडसेट, आईटी और औद्योगिक कुल मिलाकर राजस्व में लगभग 70% का योगदान करते हैं. ये सभी विकास के प्राथमिक चालक बने हुए हैं.

नीतियां सेमीकंडक्टर विनिर्माण को बढ़ावा देंगी

IESA के अध्यक्ष अशोक चांडक ने कहा कि सरकार की नीतियां एक मजबूत सेमीकंडक्टर डिजाइन और विनिर्माण कदम को बढ़ावा देने में बहुत बड़ी भूमिका निभाएंगी. उन्होंने कहा कि फैब्स (Fabs) और ओएसएटी (OSAT) के लिए सरकार के लक्षित प्रोत्साहन, R&D निवेश में वृद्धि और सहयोगी उद्योग पहल भारत के सेमीकंडक्टर क्षेत्र को आगे बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण हैं. पिछले साल कंपनियों द्वारा 21 अरब डॉलर से अधिक की महत्वपूर्ण परियोजनाओं के निवेश की प्रतिबद्धता के साथ.

इस रिपोर्ट में भारत की सेमीकंडक्टर महत्वाकांक्षाओं को प्राप्त करने के लिए प्रमुख सिफारिशों पर भी प्रकाश डाला गया है, जिसमें 10 अरब डॉलर के शुरुआती बजट से परे भारत सेमीकंडक्टर मिशन पहल को जारी रखना और कुछ संशोधनों के साथ डीएलआई योजना शामिल है.

इसमें कहा गया है कि इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण पीएलआई (PLI) लाभों में 2025-26 तक 25% स्थानीय मूल्यवर्धन और 2030 तक 40% का लक्ष्य निर्धारित करना महत्वपूर्ण होगा.


ये भी पढ़ें: इस साल भारत का निर्यात रिकॉर्ड 800 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है: पीयूष गोयल


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

5 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

5 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

6 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

6 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

7 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

7 hours ago