लीगल

केंद्र सरकार द्वारा समग्र शिक्षा योजना के तहत कथित धनराशि रोके जाने के मामले में तमिलनाडु सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट

केंद्र सरकार द्वारा समग्र शिक्षा योजना के तहत कथित धनराशि रोके जाने के मामले में तमिलनाडु सरकार ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है. तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन के निदेशानुसार तमिलनाडु राज्य समग्र शिक्षा योजना पर अनुच्छेद 131 के तहत यह याचिका दायर की गई है.

तमिलनाडु सरकार ने केंद्र सरकार पर लगाया आरोप

तमिलनाडु सरकार ने केंद्र सरकार पर शिक्षा निधि में 2,291 करोड़ रुपये से अधिक अवैध रूप से रोके रखने का आरोप लगाया है. साथ ही राज्य सरकार ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 और पीएम श्री स्कूल जैसी संबंधित योजनाओं को लागू करने के लिए राज्य पर वित्तीय दबाव डालने का भी आरोप लगाया है.

याचिका में सुप्रीम कोर्ट से किया आग्रह

याचिका में सुप्रीम कोर्ट से आग्रह किया है कि केंद्र सरकार को 2000 करोड़ से ज्यादा की बकाया राशि तत्काल जारी करने का आदेश देने की मांग की गई है. बकाया राशि पर छह फीसदी सलाना ब्याज के साथ भुगतान करने की मांग की गई है. साथ ही केंद्र सरकार द्वारा राशि रोके जाने को असंवैधानिक, अवैध, मनमानी और गैर- जिम्मेदाराना घोषित करने की मांग की गई है.

तीन भाषा फॉर्मूला थोपने के प्रयास का किया विरोध

याचिका में यह भी कहा गया है कि केंद्र सरकार बच्चों की शिक्षा के लिए दिए जाने वाले फंड को रोककर राज्य को तीन भाषा फॉर्मूला अपनाने के लिए बलपूर्वक बाध्य नही कर सकती है. तमिलनाडु सरकार लंबे समय से तीन भाषा फॉर्मूला का विरोध करती है और दो टूक कहती रही है कि राज्य में हिंदी नहीं थोपी जा सकती. राज्य सरकार ने अपनी याचिका में कहा कि परियोजना अनुमोदन बोर्ड ने 16 फरवरी 2024 को राज्य के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी थी, जिसमें योजना के दिशा-निर्देशों का पूर्ण अनुपालन स्वीकार किया गया था. लेकिन इसके बावजूद केंद्र सरकार ने 21 मई 2025 तक एक भी रुपया जारी नहीं किया है.

-भारत एक्सप्रेस
गोपाल कृष्ण

Recent Posts

रामलीला मैदान में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन: अखिलेश बोले- ‘1.27 करोड़ वोट काटकर हार छुपाना चाहती है बीजेपी’

दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली में अखिलेश यादव ने बीजेपी पर…

2 minutes ago

INDIA गठबंधन की महारैली से गरमाई सियासत: राहुल गांधी का आरोप- कनॉट प्लेस में जबरन बंद कराई गईं दुकानें

INDIA Alliance Rally: INDIA गठबंधन की महारैली के बीच राहुल गांधी ने बीजेपी पर कनॉट…

8 minutes ago

उमर अब्दुल्ला-निधि राजदान की शादी से फिर उठा सवाल, अमीर-गरीब के लिए अलग क्यों है समाज का नजरिया?

Omar Abdullah Nidhi Razdan Marriage: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान…

39 minutes ago

मुरासु चक्रवात बना बड़ा खतरा, 120 KMPH की रफ्तार से आंध्र तट की ओर बढ़ा तूफान, IMD अलर्ट

Cyclone Murasu Update: IMD ने बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात मुरासु को लेकर अलर्ट…

60 minutes ago

Crop Compensation: अन्नदाताओं के लिए बड़ी राहत, बारिश से खराब हुआ धान; झटपट ऐसे क्लेम करें सरकारी मुआवजा

Crop Compensation: बारिश से धान की फसल बर्बाद होने पर किसान सरकारी मुआवजे और फसल…

1 hour ago

नशे में धुत पंजाब के सीएम भगवंत मान? जानिए वायरल वीडियो का सच

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का नशे की हालत में बताकर वायरल किया गया वीडियो…

1 hour ago