बिजनेस

अक्टूबर तक स्पेशियलिटी स्टील के लिए PLI योजना के तहत 17,581 करोड़ रुपये का हुआ निवेश

सरकार ने सोमवार (31 दिसंबर) को कहा कि कंपनियों ने अक्टूबर 2024 तक स्पेशियलिटी स्टील के लिए उत्पादन-लिंक्ड प्रोत्साहन (PLI) योजना के तहत 17,581 करोड़ रुपये का निवेश किया है. स्पेशियलिटी स्टील के घरेलू उत्पादन को प्रोत्साहित करने और पूंजी निवेश को आकर्षित करके आयात को कम करने के लिए सरकार ने स्पेशियलिटी स्टील के लिए PLI योजना शुरू की.

14000 से अधिक लोगों को रोजगार

इस्पात मंत्रालय ने एक बयान में कहा, “अक्टूबर 2024 तक, कंपनियों ने पहले ही 17,581 करोड़ रुपये का निवेश किया है और 8,660 से अधिक रोजगार सृजित किए हैं.” भाग लेने वाली कंपनियों ने 27,106 करोड़ रुपये के निवेश, 14,760 लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार और 7.90 मिलियन टन ‘स्पेशियलिटी स्टील’ के अनुमानित उत्पादन के लिए प्रतिबद्धता जताई है.

मंत्रालय ने पहले कहा था कि इस्पात क्षेत्र में निवेश की अवधि लंबी होती है और यह विभिन्न उपकरणों की खरीद जैसे कारकों पर निर्भर करता है, जिनमें से कई विदेश से आते हैं.

सरकार लाभार्थियों के साथ बातचीत कर रही

परियोजनाओं में अपरिहार्य परिस्थितियों जैसे भू-राजनीतिक मुद्दों, अप्रत्याशित घटनाओं, प्राकृतिक आपदाओं और बदले हुए बाजार के कारण आपूर्ति चेन में भी देरी हुई है. मंत्रालय अन्य संबंधित सरकारी विभागों के साथ मिलकर, कंपनियों के सामने आने वाली समस्याओं को हल करने और उन्हें अपनी प्रतिबद्धताओं को पूरा करने में सुविधा प्रदान करने के लिए PLI लाभार्थियों के साथ बातचीत कर रहा है.

परियोजनाओं के लिए मंजूरी में तेजी लाने, विशेषज्ञों के लिए भारतीय वीजा के लिए मानक संचालन प्रक्रिया जारी करने और हितधारकों के साथ निरंतर संपर्क करके भाग लेने वाली कंपनियों की चिंताओं को दूर करने के लिए उपाय किए गए हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Md Shadan Ayaz

Recent Posts

20 साल में 8,778 मौतें, करीब 9% विमान हादसों में पायलट की भूमिका पर उठे सवाल

हवाई यात्रा पहले से ज्यादा सुरक्षित हुई है लेकिन अब पायलट की जानबूझकर की गई…

46 seconds ago

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में उतरे अवैध बंग्लादेशी? जानें क्या है वायरल वीडियो का सच

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से जोड़ते हुए दावा किया जा रहा है कि मुंबई…

23 minutes ago

श्रावस्ती में शटडाउन के बावजूद हाईटेंशन लाइन में आया करंट, 2 ग्रामीणों की मौत

श्रावस्ती में शटडाउन के बावजूद 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन चालू होने से दो…

55 minutes ago

‘सेवा संकल्प’ कार्यक्रम में एक मंच पर आए देश-दुनिया के दिग्गज, पीएम मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन पर चर्चा

नई दिल्ली में आयोजित ‘सेवा संकल्प – राष्ट्रनिर्माण के 25 साल’ समारोह में सेवा, सद्भाव…

2 hours ago

नाना पाटेकर की पत्नी नीलकांति पाटेकर कौन हैं, 35 साल से क्यों हैं अलग? जानिए उनकी जिंदगी, करियर और रिश्ते की पूरी कहानी

नाना पाटेकर के निधन के बाद उनकी पत्नी नीलकंती पाटेकर चर्चा में हैं. जानिए मराठी…

2 hours ago