बिजनेस

इसुजु मोटर्स इंडिया बनीं देश की सबसे बड़ी वाणिज्यिक वाहन निर्यातक, 2024-25 में रचा नया रिकॉर्ड

इसुज़ु मोटर्स इंडिया (IMI) ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में वाणिज्यिक वाहनों (CVs) के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है. सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (SIAM) के आंकड़ों के अनुसार, कंपनी ने इस अवधि में कुल 20,312 यूनिट्स का निर्यात किया, जो पिछले साल के 16,329 यूनिट्स की तुलना में 24 प्रतिशत अधिक है. यह अब तक का सबसे ऊंचा वार्षिक निर्यात आंकड़ा है, जिससे IMI देश की सबसे बड़ी वाणिज्यिक वाहन निर्यातक बन गई है.

श्री सिटी संयंत्र बना निर्यात का केंद्र

आंध्र प्रदेश के श्री सिटी में स्थित IMI का विनिर्माण संयंत्र, कंपनी की वैश्विक रणनीति का एक अहम हिस्सा है. यह संयंत्र न केवल भारत की घरेलू मांग को पूरा करता है, बल्कि नेपाल, भूटान, बांग्लादेश, सऊदी अरब, कतर और ओमान जैसे देशों में लेफ्ट-हैंड और राइट-हैंड ड्राइव दोनों संस्करणों के वाहनों का निर्यात करता है. हाल ही में इस संयंत्र ने 1,00,000वां वाहन तैयार करने की उपलब्धि भी हासिल की है.

प्रबंधन का बयान

इसुज़ु मोटर्स इंडिया के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक राजेश मित्तल ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा, “यह उपलब्धि इसुज़ु की वैश्विक विनिर्माण नीति ‘इसुज़ु मोनोज़ुकुरी’ की सफलता को दर्शाती है. भारत में निर्मित हर वाहन उसी वैश्विक गुणवत्ता के मानकों पर आधारित है, जो दुनिया भर में इसुज़ु ब्रांड को परिभाषित करते हैं.”

उन्होंने आगे कहा, “हमारा श्री सिटी संयंत्र न केवल तकनीकी रूप से उन्नत है, बल्कि इसमें काम करने वाला समर्पित कार्यबल हमारी सफलता की रीढ़ है. ये ‘मेड इन इंडिया’ वाहन हमारी गुणवत्ता, मजबूती और निरंतरता का प्रमाण हैं.”

वैश्विक बाजार में ‘मेड इन इंडिया’ की बढ़ती मांग

इसुज़ु मोटर्स इंडिया के डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर तोरु किशिमोटो ने कहा, “विश्व भर में भारत में बने इसुज़ु वाहनों की निरंतर और बढ़ती मांग, हमारी विश्वस्तरीय गुणवत्ता, विश्वसनीयता और प्रदर्शन की पुष्टि करती है. यह भारत की निर्माण क्षमताओं को वैश्विक स्तर पर एक नई पहचान दे रही है.”

ये भी पढ़ें: भारत ने फिलीपींस को ब्रह्मोस मिसाइल की दूसरी खेप भेजी, रक्षा निर्यात में बड़ी कामयाबी

-भारत एक्सप्रेस

Aarika Singh

Recent Posts

रूस में हिंदी नाटक चांदनी रातें का हुआ मंचन, Bharat Express रहा मीडिया पार्टनर, रूसी दर्शकों का मिला भरपूर प्यार

Chandni Raatein Play: रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में हिंदी नाटक 'चांदनी रातें' का मंचन किया…

18 minutes ago

प्रदर्शन का हक या रोजी-रोटी? कनॉट प्लेस मार्च पर सुप्रीम कोर्ट की दो टूक- सब आपस में जुड़े हैं

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क में CJP के ‘लहरा दो…

26 minutes ago

दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों की मौज! मोदी सरकार ने किया एडहॉक बोनस का ऐलान, मिलेंगे 6,908 रुपये

दिवाली से पहले केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए पात्र केंद्रीय कर्मचारियों को…

42 minutes ago

नोएडा में पुलिस और चेन स्नैचर्स के बीच मुठभेड़, दो बदमाश घायल; महंगी बाइक समेत 2.19 लाख रुपये बरामद

Police Encounter Chain Snatchers: नोएडा के थाना सेक्टर-39 क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस और…

52 minutes ago

Delhi Riots Case: अतहर खान की जमानत याचिका पर टली सुनवाई, दिल्ली पुलिस ने किया कड़ा विरोध

Supreme Court: दिल्ली दंगे की बड़ी साजिश के आरोपी अतहर खान की जमानत याचिका पर…

1 hour ago