लीगल

दिल्ली हाईकोर्ट ने मां को पास्को मामले में आरोपमुक्त किया, अन्य आरोपियों के खिलाफ मामला जारी रखने का आदेश

दिल्ली हाईकोर्ट ने उस महिला को पास्को मामले में आरोपमुक्त कर दिया जिसपर अपनी बेटी के साथ यौन उत्पीड़न करने वाले पिता व उसके दो फुफेरे भाईयों के खिलाफ शिकायत दर्ज नहीं कराने का आरोप था. न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा ने कहा कि महिला खुद अपने पति से शारीरिक प्रताड़ना की शिकार है. उस दशा में उसके खिलाफ मुकदमा चलाना उसे और दंडित करने के समान होगा. उन्होंने यह कहते हुए महिला के खिलाफ आरोप तय करने वाले निचली अदालत के आदेश को रद्द कर दिया.

न्यायमूर्ति ने कहा कि मुख्य रूप से एक बच्चे को सुरक्षा, विास और भावनात्मक ताकत उसके माता-पिता से मिलती है. लेकिन जब मां खुद अपने पति से डरकर, प्रताड़ित एवं शारीरिक हिंसा के बीच रह रही हो तो उसकी रक्षा करने, कार्य करने या सच्चाई को समझने की क्षमता भी बहुत कम हो जाती है.

पुलिस की कार्यवाही और आरोप

एक अदालत को इन सब परिस्थितियों में एक महिला की असहाय स्थिति को समझना जरूरी हो जाता है. तथ्यों और परिस्थितियों को देखते हुए महिला के खिलाफ आरोप तय करने से न केवल उसे काफी नुकसान होगा, बल्कि नाबालिग पीड़िता को भी नुकसान होगा. जबकि वह अपनी मां पर ही भरण-पोषण के लिए निर्भर है.

यह मामला तब सामने आया जब महिला ने अपने ससुराल वालों के खिलाफ शारीरिक उत्पीड़न की शिकायत की. उसी दिन उसने दिल्ली महिला आयोग के हेल्पलाइन पर फोन करके अपने पति और अपनी ननद के दो बेटों के खिलाफ अपनी 10 वर्षीय बेटी पर यौन उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई.

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पास्को के तहत मामला दर्ज किया. साथ ही महिला पर भी पास्को की धारा 21 के तहत आरोप पत्र दाखिल कर दिया, क्योंकि उसने बेटी के यौन उत्पीड़न से संबंधित शिकायत पुलिस में दर्ज नहीं कराई थी. हाईकोर्ट ने मामले पर विचार करने के बाद मां के खिलाफ कार्यवाही को रद्द कर दिया, लेकिन अन्य आरोपियों के खिलाफ मामला जारी रखने का आदेश दिया.

ये भी पढ़ें: एमजे अकबर की अपील पर 19 सितंबर को होगी सुनवाई, प्रिया रमानी को बरी किए जाने को दी चुनौती

-भारत एक्सप्रेस 

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

10 या 11 नवंबर, कब है भाई दूज? असमंजस हुआ दूर, जानिए तिलक का सही शुभ मुहूर्त

भाई दूज 2026 की तारीख को लेकर असमंजस है कि यह पर्व 10 नवंबर को…

11 seconds ago

आखिर क्यों सुप्रीम कोर्ट ने विजयन को तुरंत राहत देने से किया इनकार? जानिए 26 अक्टूबर का बड़ा पेंच

Supreme Court: केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनारयी विजयन की ओर से दायर याचिका पर जल्द…

46 seconds ago

नवरात्रि की षष्ठी पर पीएम मोदी ने मां कात्यायनी को किया नमन, साझा किया ‘भवानी अष्टकम’ भजन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुक्रवार को मां कात्यायनी को नमन करते हुए सोशल…

8 minutes ago

पीएम मोदी इस साल के अंत में जाएंगे कनाडा; व्यापार, ऊर्जा और सुरक्षा पर होगी चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस वर्ष के अंत में 11-12 दिसंबर को कनाडा की यात्रा करेंगे.…

20 minutes ago

आखिर क्यों दो वक्त की रोटी के लिए मोहताज हुआ पाकिस्तान? जानिए हंगर इंडेक्स की रिपोर्ट का कड़वा सच

Pakistan News: ग्लोबल हंगर इंडेक्स की रिपोर्ट ने पाकिस्तान में गहराते भुखमरी संकट का उजागर…

24 minutes ago

20 या 21 अक्टूबर, कब मनेगा दशहरा? जानिए विजयादशमी की सही तारीख और रावण दहन का शुभ मुहूर्त

दशहरा 2026 में 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा या 21 अक्टूबर को? दशमी तिथि दो…

41 minutes ago