इलेक्ट्रिक लाइन: सांकेतिक फोटो
जापान की दूसरी सबसे बड़ी स्टील निर्माता कंपनी JFE ने भारत के लिए बड़ा ऐलान किया है. सोमवार को कंपनी ने बताया कि वह भारत में ज्वाइंट वेंचर स्थापित करने जा रही है, जो विद्युत शक्ति के लिए आधारभूत ढांचे का मटिरियल तैयार करेगी.
ग्रेन-ओरिएंटेड इलेक्ट्रिकल स्टील शीट के लिए उपकरण JFE से जुड़े JSW स्टील के स्टीलवर्क्स में स्थापित किए जाएगें. इस काम को पूरा करने के लिए 2027 वित्त वर्ष का लक्ष्य तय किया गया है. यह पहली बार होगा, जब JFE दूसरे देश में इलेक्ट्रिकल स्टील शीट का उत्पादन करेगी.
JFE और JSW लोकल इलेक्ट्रिकल स्टील बिजनेस में 50-50 की भागीदारी सुनिश्चित करेंगे. हालांकि, अभी तक निवेश की लागत और प्रोडक्शन की क्षमता उजागर नहीं की गई है. लेकिन, ये जरूर पता चला है कि मटीरियल की प्रोक्योरमेंट JSW की ओर से की जाएगी.
जानकारी के मुताबिक दोनों कंपनिया 2021 से इस बिजनेस की उपयोगति और कार्यशैली को विकसित करने की दिशा में अध्ययन कर रही हैं. अपनी बढ़ती आबादी को देखते हुए भारत ज्यादा से ज्यादा मात्रा में पावर इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ाने पर जोर दे रहा है. क्योंकि, आगामी वर्षों में इसकी मांग में काफी तेजी से इजाफा होगा.
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…