देश

कश्मीर को ‘वन-स्टॉप डेस्टिनेशन’ बनाने पर जोर, नई फिल्म नीति लाने की कोशिश

श्रीनगर की डल झील भारतीय सिनेमा में रोमांटिक दृश्यों की गवाह रही है. शम्मी कपूर से लेकर शाहरुख खान तक, सभी को इसने आकर्षित किया है. जी-20 शेरपा अमिताभ कांत ने कहा, “लगभग 370 बॉलीवुड फिल्मों को कश्मीर घाटी में फिल्माया गया है और अब ओटीटी प्लेटफॉर्म के साथ यह संख्या तेजी से बढ़ेगी.”

उनके अनुसार, पर्यटन कार्यसमूह की बैठक यह सुनिश्चित करेगा कि विदेशों से अधिक फिल्म निर्माता घाटी आएं. वहीं बदलते समय और बदलते नजरिए का संकेत देते हुए एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम में केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि श्रीनगर में हड़ताल का आह्वान, जो कभी बाहरी ताकतों से प्रभावित एक सामान्य घटना थी, अब यहां के लोगों पर कोई प्रभाव नहीं डालती है.

सिंह ने निवेशकों की भावना पर सकारात्मक प्रभाव के बारे में आशावाद भी व्यक्त किया, यह आश्वासन दिया कि वे एक स्पष्ट संदेश के साथ घर लौटेंगे, जम्मू और कश्मीर के बारे में निहित स्वार्थो द्वारा प्रचारित झूठे आख्यान (नैरेटिव) में अब कोई दम नहीं है.

तीसरे जी20 टूरिज्म वर्किंग ग्रुप की बैठक के मौके पर बात करते हुए सिंह ने लोगों की बदली हुई मानसिकता पर जोर दिया और इसके लिए पाकिस्तान से आने वाले हड़ताल के आह्वान की बढ़ती उपेक्षा को जिम्मेदार ठहराया.

पहले बहुत सारी फिल्मों की शूटिंग घाटी में होती थी लेकिन 1990 के दशक में आतंकवाद के कारण यह कम हो गया. लेकिन अब ऐसा लगता है कि पुराना समय फिर से लौट रहा है. सरकार इस वर्किंग ग्रुप की बैठक के जरिए एक नई फिल्म नीति लाने की कोशिश कर रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

14 minutes ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

15 minutes ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

50 minutes ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

1 hour ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

2 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

2 hours ago