बिजनेस

फाइनेंस और डिजिटल बैंकिंग में लोगों की मदद के लिए जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लॉन्च करेगी Jio Finance ऐप

Jio Financial Services: आज जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड ने अपने ‘जियो फाइनेंस’ ऐप (βeta मोड में) के लॉन्च की घोषणा कर दी. यह देश में डेली फाइनेंस और डिजिटल बैंकिंग में क्रांति लाने वाला अत्याधुनिक प्लेटफॉर्म माना जा रहा है.

जियो फाइनेंस ऐप का बीटा वर्जन

यह ऐप डिजिटल बैंकिंग, UPI लेनदेन, बिल निपटान, बीमा सलाह को सभी यूजर्स के अनुकूल इंटरफेस में सहजता से एकीकृत करता है और खातों तथा बचत का समेकित दृश्य प्रदान करता है. इसे परफेक्ट नेविगेशन के लिए डिजाइन किया गया है. कंपनी के अधिकारियों ने कहा कि ‘जियो फाइनेंस’ ऐप वित्तीय तकनीक से परिचित सभी स्तरों के उपयोगकर्ताओं को फायदा पहुंचाएगा.

कंपनी की भविष्य की योजनाओं में ऋण समाधानों का विस्तार करना, म्यूचुअल फंड पर ऋण शुरू करना और होम लोन तक आगे बढ़ना शामिल है, जो ग्राहकों की बदलती जरूरतों के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है. कंपनी के बयान में कहा गया कि ग्राहकों की संतुष्टि सुनिश्चित करने के लिए जियो फाइनेंस बीटा में लॉन्च किया जाएगा, जिसमें सुधार के लिए यूजर्स के इनपुट आमंत्रित किए जाएंगे.

कंपनी के प्रवक्ता ने कहा, ‘हम बाजार में ‘जियो फाइनेंस’ ऐप पेश करने के लिए उत्साहित हैं. एक ऐसा प्लेटफॉर्म, जिसका उद्देश्य आज व्यक्तियों द्वारा अपने वित्त का प्रबंधन करने के तरीके को फिर से परिभाषित करना होगा. हमारा अंतिम लक्ष्य सभी जनसांख्यिकी के किसी भी उपयोगकर्ता के लिए एक ही प्लेटफॉर्म पर वित्त से संबंधित सभी चीजों को सरल बनाना है, जिसमें ऋण, निवेश, बीमा, भुगतान और लेनदेन जैसी पेशकशों का एक व्यापक प्लेटफॉर्म शामिल है और इस कदम से देश में वित्तीय सेवाओं को अधिक पारदर्शी, सस्ती और सहज बनाना है.’

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

3 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

3 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

3 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

3 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

4 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

4 hours ago