लैंडमार्क कार्स के आईपीओ की लिस्टिंग
Landmark Cars IPO Allotment and Listing: ऑटोमोबाइल डीलरशिप चेन कंपनी लैंडमार्क कार्स आईपीओ अब निवेशकों के लिए बंद हो गया है और अपने तीसरे और आखिरी दिन इस आईपीओ में 3 गुना अधिक सब्सक्रिप्शन देखने को मिला है. बता दें कि लैंडमार्क कार्स का आईपीओ (Landmark Cars IPO) 13 दिसंबर को खोला गया था और निवेशक इस आईपीओ में 15 दिसंबर तक अपना पैसा लगा सकते थे. अपने तीसरे दिन आईपीओ (IPO Status) को जबरदस्त रिस्पॉन्स देखने को मिल रहा है. कंपनी के आईपीओ को इतना रिस्पॉन्स इंस्टीट्यूशनल बायर्स के झुकाव के कारण मिल रहा है. अब जिन लोगों ने इस आईपीओ में अपना पैसा लगाया है, ये खबर उन लोगों के लिए है. तो यहां जानिए कि कंपनी निवेशकों के खाते में शेयर कब अलॉट (Landmark Cars IPO Allotment) करने वाली है. इतना ही नहीं यहां जानिए कि कंपनी के शेयर स्टॉक मार्केट (Stock Market) में कब लिस्ट होने वाले है.
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज की वेबसाइट की माने तो, 20 दिसंबर को निवेशकों के खाते में कंपनी के शेयर अलॉट होने वाला है. कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, 20 दिसंबर को शेयर अलॉटमेंट (Share Allotment) की टेंटेटिव तारीख़ है. यदि आपने इस कंपनी के आईपीओ में अपना पैसा लगाया है तो 20 दिसंबर को या उसके आसपास आपको इस कंपनी के शेयर दिया जाएगा.
ये भी पढ़ें- Ballia: क्षत्रिय हूं, एक मुक्का नहीं बर्दाश्त कर पाओगे- शराब के नशे में पुलिसकर्मी ने काटा बवाल
यदि लिस्टिंड डे की हम बात करें तो कंपनी ने इस दिन के लिए 23 दिसंबर की तारीख़ को चुना है. आज से ठीक अगले यानी कि शुक्रवार को कंपनी के शेयर बाजार में लिस्ट होने वाले है . लिस्टिंग के दौरान ही आपको पता चलेगा कि कंपनी के आईपीओ में पैसा लगाकर निवेशकों को नुकसान हुआ है या मुनाफा हुआ है. इस कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग बीएसई और एनएसई की होने वाली है. अगर शेयर अलॉट नहीं होगा तो 21 दिसंबर को आपका पैसा रिफंड मिल जाएगा.
रिपोर्ट के मुताबिक, आईपीओ को ऑफर में 80,41,805 शेयरों के खिलाफ 2,46,45,186 शेयरों पर बोली मिल रही है . क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs) का हिस्सा 8.71 गुना भरा, नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स का हिस्सा 1.32 गुना भरा और रिटेल इन्वेस्टर्स का हिस्सा 59 फीसदी भरा हुआ है.
जंतर-मंतर पर चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जारी प्रदर्शन के…
Harmanpreet Kaur: हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की तीनों फॉर्मेट की कप्तानी छोड़…
Axis Bank Privilege vs Neo Credit Card: Axis Bank Privilege Credit Card पर ज्वाइनिंग और…
Pakistan Foreign Policy: इजरायल से बातचीत को गद्दारी न मानते हुए पाकिस्तानी एक्सपर्ट ने शहबाज…
SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक के 140 से ज्यादा सांसदों ने संसद…
UP Rajya Sabha Election के बीच अखिलेश यादव के ‘तीन नहीं, अब 403 पर नजर’…