Categories: मनोरंजन

Splitsvilla का ये कंटेस्टेंट बेचता था बड़ा पाव, अब खुद का है जिम, संघर्ष की कहानी सुन सनी लियोनी तारीफ करने से न रोक पाईं

Splitsvilla :  पॉपुलर रियलिटी शो ‘एमटीवी स्प्लिट्सविला एक्स4’ के कंटेस्टेंट्स सनी लियोनी (Sunny Leone) को लुभाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं. एक्ट्रेस सनी लियोनी भी कंटेस्टेंट्स की एक्टिविटी से काफी खुश हैं. शो की होस्ट और एक्ट्रेस सनी लियोनी (Sunny Leone) भी अपनी बोल्ड अदाओं से फीमेल कंटेस्टेंट्स को लड़के रिझाने की टिप्स दे रही हैं. इसी दौरान एक कंटेस्टेंट ने अपने बारे में कुछ ऐसा बताया .  हाल ही में सनी लियोनी ने कहा है कि ‘स्प्लिट्सविला एक्स4’ के कंटेस्टेंट सोहेल शेख के सफर के बारे में जानने के बाद उनके रोंगटे खड़े हो गए. सोहेल शेख के 10 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं और वह अपना खुद का जिम चलाते हैं.

ये भी पढ़ें‘-  मुझे मारने की कोशिश हुई तो फिर सुशांत सिंह राजपूत को भी मारा गया होगा’- इस एक्टर ने किया हैरान करने वाला दावा, ‘दंबग’ खान पर निकाली भड़ास

कैंटीन में  बेचता था बड़ा पाव

25 साल के मॉडल और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर ने शो के होस्ट को बताया कि उनकी जिंदगी काफी कठिन थी. उन्होंने कहा, “मैं एक कैंटीन में बड़ा पाव बेचता था और वहीं से मेरी जर्नी शुरू हुई.”

कंटेस्टेंट की जर्नी देख हैरान रह गईं सनी लियोनी

सनी ने जवाब दिया, “वड़ा पाव बेचने से ‘स्प्लिट्सविला’ तक का सफर आसान नहीं है और इससे मेरे रोंगटे खड़े हो जाते हैं.” सोहेल शेख ने कहा: “मैं कभी असफल नहीं होता, या तो मैं जीतता हूं या सीखता हूं, यही मेरी मां ने मुझे सिखाया है.” इस पर कंटेस्टेंट ने बताया कि कमाए हुए पैसों से अब उन्होंने खुद का जिम खोल लिया है. सनी और सभी ने उनकी सराहना की.

अर्जुन बिजलानी और सनी लियोन की तरफ से होस्ट किया जाने वाला डेटिंग-बेस्ड रियलिटी शो ‘स्प्लिट्सविला एक्स4’ एमटीवी पर दिखाया जाता है. यह शो यूथ में काफी फेमस है और लोग लगातार इस शो से जुड़ी जानकारियों के लिए बेताब रहते हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

बिहार में एनडीए सरकार का एक वर्ष: 21 नवंबर को वैशाली के दौरे पर आ सकते हैं पीएम मोदी, बड़े उत्सव की तैयारी

20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…

19 minutes ago

मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ से बनेंगे 5 ग्रीनफील्ड कॉरिडोर, 1,398 KM का आधुनिक सड़क नेटवर्क तैयार

MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…

32 minutes ago

सज्जाद जहीर की कहानी: रावलपिंडी षड्यंत्र, जेल से रिहाई और भारत वापसी

सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…

1 hour ago

गश्त के दौरान ASI को लगी गोली, दरभंगा में पुलिसकर्मी पर फायरिंग से मचा हड़कंप

Bihar News: दरभंगा के सकतपुर थाना क्षेत्र में गश्त के दौरान एएसआई रणधीर कुमार को…

2 hours ago