खेल

FIFA: मेसी जैसा कोई नहीं… देखें 8 सेकंड के वीडियो में कैसे Lionel messi ने बनाया नया इतिहास

Lionel messi Goal FIFA World Cup Final: अर्जेंटीना के स्टार लियोनेल मेसी फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में सीजन के हर नॉक-आउट मैच में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने. मेसी ने यह उपलब्धि तब हासिल की जब उन्होंने दोहा के लुसैल स्टेडियम में फ्रांस के खिलाफ पेनल्टी को गोल में बदल दिया. मेस्सी ने विश्व कप के 2022 में नॉक-आउट राउंड में से प्रत्येक में स्कोर किया है और फाइनल में अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखा जब 23 वें मिनट में गोल दागा.

लियोनेल मेसी ने फाइनल में कमाल किया. फ्रांस और अर्जेंटीना के बीच हुई इस जंग में लियोनेल मेसी ने अपना जादू बिखेरा और नया इतिहास बनाया.

देखें 8 सेकंड के वीडियो में कैसे मेसी ने बनाया नया इतिहास

ये गोल इस लिए भी खास है क्योंकि फाइनल मुकाबले का ये पहला गोल था. इस बंपर धमाके के बाद अर्जेंटीना और ज्यादा अटैंकिग मोड में आ गई. इसके कुछ ही देर बाद 36वें मिनट डी मारिया ने भी गोल दागा जिससे फ्रांस को बड़ा झटका लगा. इन दोनों गोल के बाद अर्जेंटीना की जीत लगभग तय हो गई थी.

मेसी ने की पेले की बराबरी

इसके साथ ही मेसी ने महान ब्राजीलियाई फुटबॉलर पेले की बराबरी कर ली है. दोनों के वर्ल्ड कप में एक बराबर 12 गोल हो गए हैं.  इसी वर्ल्ड कप की बात करें तो लियोनेल मेसी का यह छठा गोल था.

अर्जेंटीना ने टूर्नामेंट के फाइनल में एक रोमांचक शुरुआत की, क्योंकि उन्हें शुरुआती पेनल्टी ने मैच में काफी आगे कर दिया. वहीं एंजेल डि मारिया, जो पूरे टूर्नामेंट में बेंच पर रहे लेकिन फाइनल के लिए अंतिम एकादश में शामिल हुए. उन्होंने  36वें मिनट में टीम की बढ़त को दोगुना कर दिया. हाफ टाइम तक, अर्जेंटीना ने फ्रांस को 2-0 से आगे कर दिया.

दोनों टीमों का स्टार्टिंग लाइनअप

फ्रांस: (4-1-2-3) ह्युगो लॅारिस (गोलकीपर, कप्तान), जूल्स कौंडे, राफेल वराने, डायोट उपमाकानो, थियो हर्नांडेज, एंटोनी ग्रीजमैन, ऑरेलियन टचौमेनी, एड्रियन रैबियोट, ओस्मान डेम्बेले, ओलिवर जिरूड, कीलियन एम्बाप्पे

अर्जेंटीना: (4-4-2) एमिलियानो मार्टिनेज (गोलकीपर), नाहुएल मोलिना, क्रिस्टियन रोमेरो, निकोलस ओटामेंडी, निकोलस टैगेलियाफिको, रोड्रिगो डी पॉल, एंजो फर्नांडेज, एलेक्सिस मैक एलिस्टर, एंजल डी मारिया, लियोनल मेसी (कप्तान), जूलियन अल्वारेज

Amit Kumar Jha

Recent Posts

‘जब तक पैर साथ देंगे…’, SIR मार्च में जया बच्चन का तेवर, राहुल-अखिलेश के साथ धरने पर बैठीं विपक्ष की नेता

SIR के खिलाफ INDIA ब्लॉक के 140 से ज्यादा सांसदों ने संसद भवन से निर्वाचन…

4 minutes ago

डिनर के बाद एक ही कार से रवाना हुए मलाइका-अर्जुन, क्या रिश्ते को मिल रहा है दूसरा मौका?

Bollywood News: अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के एक साथ स्पॉट होने से उनके पैचअप…

11 minutes ago

‘न कोई कार बिकी, न रॉकेट उड़ा…फिर एलन मस्क ने 24 घंटे में कैसे कमा डाले 5.7 लाख करोड़?

एलन मस्क की नेटवर्थ महज 24 घंटे में करीब 65 अरब डॉलर बढ़कर 1.04 ट्रिलियन…

12 minutes ago

आसमान में मिलेगा लजीज खाना; नवी मुंबई एयरपोर्ट ने TajSATS से मिलाया हाथ, दोगुनी की इनफ्लाइट कैटरिंग क्षमता

Navi Mumbai Airport: नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (NMIA) ने सर्दियों के व्यस्त हवाई यातायात…

12 minutes ago

पंजाब सरकार को सुप्रीम कोर्ट से झटका, ओएसडी मामले में सीबीआई जांच के खिलाफ याचिका पर तुरंत सुनवाई से इनकार

सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब सरकार की उस याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया,…

25 minutes ago