बिजनेस

लोक सभा में बिना बहस के पास हुआ Rs 45 लाख करोड़ का Appropriation Bill

संसद भवन में ऐसा नजारा थोड़ा कम ही देखने को मिलता है, लेकिन गुरूवार को जो हुआ उसे एक सुखद अहसास है. दरअसल गुरुवार को लोकसभा में मात्र 9 मिनट में Appropriation बिल पास हुआ। इस बिल के पास होने से सरकार को अगले वित्त वर्ष के लिए 45 लाख करोड़ रुपए की मंजूरी मिल गई. सबसे आश्चर्यजनक बात ये थी कि जिस सदन में सरकार और विपक्ष के विवाद के चलते सदन नहीं चल पा रहा था, उसी सदन में ये बिल बिना किसी बहस के ध्वनि मत से पास हो गया।

क्या है Appropriation Bill?

Appropriation Bill यानी विनियोग विधेयक के अंतर्गत सरकार को देश की जनता के लिए कंसोलिडेटेड फंड इस्तेमाल करने के लिए मिलता है। सरकार द्वारा Appropriation Bill का उपयोग फाइनेंशियल ईयर में होने वाले खर्चों के लिए किया जाता है। इसी वजह से ये बिल पूरे देश के लिए काफी महत्वपूर्ण होता है।

ध्वनिमत में पास हुआ Appropriation Bill

संसद में जिस वक्त ये बिल पेश किया गया तब प्रधानमंत्री मोदी भी सदन में मौजूद थे. पिछले दो सदन अडानी मामले पर जांच की मांग के लेकर रद्द कर दिए गए। लोकसभा की कार्यवाही के दौरान विपक्षी दलों के सदस्यों ने ‘मोदी अडानी भाई-भाई’ के नारे लगाए और सदन की कार्यवाही को आगे नहीं बढ़ने दिया।

केंद्रीय बजट से संबंधित करीब 100 मंत्रालयों एवं विभागों से जुड़ी अनुदानों की बकाया मांगों को एक साथ बिना चर्चा कराए ‘गिलोटिन’ के माध्यम से सदन की मंजूरी के लिए रखा गया। इसे सदन ने ध्वनिमत से मंजूरी दे दी। वर्तमान फाइनेंशियल ईयर का अनुमानितकुल व्यय 41,87,232 करोड़ रुपये है, जो 2021-22 के कैपिटल expenditure से 3,93,431 करोड़ रुपये ज्यादा है। बजट पत्रों की माने तो 2023-24 में कुल व्यय 45,03,097 करोड़ रुपये अनुमानित है, जिसमें से कुल पूंजीगत व्यय 10,00,961 करोड़ रुपये है।

Shruti Rag

Recent Posts

‘बहुत पीछे तो नहीं हैं…’ राहुल के तंज पर ठहाकों से गूंजी CWC मीटिंग, खड़गे ने थरूर की भी ली चुटकी

CWC Meeting: कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में हल्के-फुल्के पल देखने को मिले. खड़गे ने…

19 minutes ago

ड्रग्स, पैसा और तमंचा: घाटी में क्या है पाकिस्तान का प्लान ‘गैंगस्टर’? खुला हाइब्रिड क्राइम मॉडल

Jammu Kashmir Pakistan New Conspiracy: घुसपैठ में नाकाम पाकिस्तान अब जम्मू-कश्मीर के युवाओं को आपराधिक…

27 minutes ago

IAS से इस्तीफा देकर दिव्या मित्तल ने थामा राजनीति का दामन, जानिए अफसर से नेता बने कितने हुए पास और कितने फेल

IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने नौकरी छोड़ राजनीति में एंट्री का ऐलान किया है. जानें…

32 minutes ago

सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका पर सुप्रीम कोर्ट तैयार, अगले हफ्ते होगी सुनवाई

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट अगले हफ्ते सुनवाई…

44 minutes ago

सामने आएगा 36 मौतों का सच, जनता के हवाले इंदौर के भागीरथपुरा की 600 पेज रिपोर्ट

Indore Contaminated Water Deaths: इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पानी कांड मामले की सच्चाई अब जनता…

58 minutes ago

दिल्ली में मौसम ले रहा करवट, क्या फिर होगी झमाझम बारिश या अब पड़ेगी कड़ाके की सर्दी?

Monsoon Withdrawal: दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर-पश्चिम भारत से मानसून लौट रहा है. IMD के अनुसार मानसून…

1 hour ago