बिजनेस

Maruti Suzuki Wagonr: मारुति सुजुकी वैगनआर ने पाया भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार का खिताब, ₹6 लाख से सस्ती, लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा जादू

2023 Maruti Suzuki Wagon R: भारत में मारुति सुजुकी की कारें खूब बिक रही हैं. अभी इस कंपनी के ब्रांड मारुति सुजुकी वैगन-आर (Maruti Suzuki WagonR) ने भारतीय बाजार में जबरदस्त वापसी करते हुए देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार का खिताब अपने नाम कर लिया है. कंपनी के मुताबिक, मारुति सुजुकी की फैमिली हैचबैक वैगनआर (WagonR) को पिछले महीने यानी जून 2023 में 17,481 ग्राहकों ने खरीदा, जो अन्य कारों के तुलना में बड़ी संख्या रही.

जून 2023 में मारुति सुजुकी वैगन-आर ने मारुति नेक्सा बलेनो, हुंडई क्रेटा, मारुति सुजुकी स्विफ्ट, मारुति डिजायर, किया सेल्टॉस, मारुति सुजुकी ऑल्टो और टाटा नेक्सॉन जैसी कार और एसयूवी को पछाड़ते हुए बेस्ट सेलिंग कार का खिताब अपने नाम किया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इससे पहले स्विफ्ट और बलेनो जैसी हैचबैक का जलवा देखने को मिलता था. हालांकि इनसे भी पहले मारुति सुजुकी वैगन-आर टॉप सेलिंग कार रहती थी, अब लंबे समय बाद एक बार फिर वैगनआर बीते जून में देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बन गई. जून 2022 में मारुति सुजुकी वैगनआर को 19,190 ग्राहकों ने खरीदा था.

5 स्पीड मैनुअल और 5 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन ऑप्शन
मारुति सुजुकी कंपनी की वेबसाइट पर दिए गए डिटेल्स में बताया गया है कि मारुति सुजुकी वैगनआर भारतीय बाजार में 2 इंजन ऑप्शन के साथ आती है. इसका 1 लीटर पेट्रोल इंजन 67PS की पावर और 89Nm टॉर्क जेनरेट करता है. वहीं, अगर बात 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन की करें तो वो 90PS की पावर और 113Nm का पिक टॉर्क जेनरेट करता है. इसके साथ ही वैगनआर 5 स्पीड मैनुअल और 5 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन ऑप्शन के साथ है.

शुरुआती कीमत 6 लाख रुपये से कम
यह कार सबसे किफायती दामों में खरीदी जा सकती है. मारुति सुजुकी वैगनआर की शुरुआती दिल्ली एक्स-शोरूम प्राइस 5.54 लाख रुपये है. वहीं, टॉप एंड वेरिएंट की कीमत 7.42 लाख रुपये तक जाती है. अगर अन्य कारों से इसकी तुलना करें तो इसका जादू ग्राहकों के सिर चढ़कर बोल रहा है. बड़ी बात ये है कि मारुति सुजुकी वैगनआर ने भारतीय बाजार में जबरदस्त वापसी करते हुए देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार का खिताब अपने नाम कर लिया है.

यह भी पढ़ें— Maruti Suzuki Invicto को मिली 6200 से ज्यादा बुकिंग, जल्द शुरू होगी डिलीवरी, देखें हर वेरिएंट की कीमत

इस कार के दो सीएनजी वेरिएंट भी आए
खास बात यह भी है कि इस कार के CNG मॉडल भी हैं. मारुति वैगनआर के भारतीय बाजार में LXI, VXI, ZXI और ZXI+ जैसे 4 ट्रिम लेवल में कुल 11 वेरिएंट्स आ चुके हैं. जिनमें LXI और VXI ट्रिम में 2 सीएनजी वेरिएंट हैं. बताया जाता है कि वैगनआर पेट्रोल वेरिएंट्स की माइलेज 25.19kmpl तक और वैगनआर CNG वेरिएंट्स की माइलेज 34.05km/kg तक की है.

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

12 महीने में 119 बच्चों को घर पहुंचाया, दिल्ली पुलिस की महिला हेड कॉन्स्टेबल चंचल बनीं मिसाल

दिल्ली पुलिस की हेड कॉन्स्टेबल चंचल ने एक साल के भीतर 119 लापता बच्चों और…

5 minutes ago

13 करोड़ का खिलाड़ी CSK में आधे दाम पर? धोनी की टीम ने रचा बड़ा खेल, बदले में SRH को क्या मिला?

IPL 2027 ट्रेडिंग विंडो में CSK और SRH ने बड़ा सौदा किया है. लियाम लिविंगस्टन…

14 minutes ago

PM मोदी ने पैरा खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला, बोले- हिम्मत हो तो कोई मंजिल दूर नहीं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियन पैरा गेम्स के पदक विजेता खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनके…

34 minutes ago

हजारों घर खरीदारों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, अब मिल सकेगी फ्लैट की रजिस्ट्री; बिल्डर को लगाई फटकार

Parshvnath Developers: सुप्रीम कोर्ट ने पार्श्वनाथ डेवलपर्स के प्रोजेक्ट्स में घर खरीदने वाले सत्यापित आवंटियों…

35 minutes ago

5 शहरों से 26 शहरों तक पहुंचा मेट्रो नेटवर्क, रोज 1 करोड़ से ज्यादा लोग कर रहे सफर- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि 2014 में भारत में केवल 248 किलोमीटर मेट्रो नेटवर्क था,…

50 minutes ago

पुलिस कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, हाई पावर्ड कमेटी को एक महीने में रिपोर्ट देने का आदेश

Supreme Court Jantar Mantar Police Action: दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस…

54 minutes ago