प्रतूीकात्मक तस्वीर
Meta launching new Text App : फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप के बाद अब मेटा एक नया टेक्स्ट बेस्ड ऐप लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. माना जा रहा है कि ये ऐप ट्विवटर के लिए कंप्टीशन को बढ़ाएगा यानि ये ट्विटर को टक्कर देगा. कहा तो यहां तक जा रहा है कि इस ऐप को सेलेब्स और इंफ्लूएंसर्स के साथ मिलकर टेस्ट किया जा रहा है ताकि इसके यूजर फ्रेडली होने का पता किया जा सके.
Lia Haberman नाम की सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर ने एक स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए इसकी जानकारी दी. Lia ने लिखा कि बहुत जल्द एक नया ऐप आने वाला है ये इंस्टाग्राम से अलग होगा लेकिन इसे बाकी अकाउंट से लिंक किया जा सकता है.
Lia Haberman का स्क्रीनशॉट इस बात की भी तस्दीक करता है कि ये ऐप ट्विटर के लिए कंप्टीशन पैदा करेगा. Lia ने आगे लिखा है कि ये ऐप टेक्स्ट बेस्ड होगा और यूजर 500 कैरेक्टर्स में अपनी बात रख सकेगा. इसके साथ ही इस ऐप पर फोटो और वीडियो पोस्ट करने की भी इजाजत होगी. सबसे बड़ी बात ये है कि इसमें यूजर अपने फॉलोअर्स से रियल टाइम में कनेक्ट कर सकेंगे साथ ही अलग होने के बावजूद इंस्टा के फॉलोअर्स इस ऐप पर आसानी से आपसे जुड़ सकेंगे.
ये भी पढ़ें- SEBI को अडानी प्रमोटर्स के 13 ऑफशोर फंड्स से कनेक्शन का शक, नहीं मिल रहे सुबूत
इसके साथ ही साथ इस ऐप पर यूजर की सिक्योरिटी का भी खास ख्याल रखा जाएगा और उससे जुड़े ऐप से भी ये आसानीसे कनेक्ट हो सकेगा. यबजर्स की सिक्योरिटी को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने ऐसा प्रावधान किया है कि अगर कोई यूजर किसी को इंस्टा पर ब्लॉक करता है तो वो उसके इस ऐप पर अपने आप ब्लॉक हो जाएगा.
Inclusivevity इस ऐप की खासियत होगी जिसके चलते ये Mastodon जैसे अपने कॉम्प्टीटर ऐप के साथ भी आसानी से जुड़ सकेगा.
देश के प्रमुख शेयर बाजारों (NSE और BSE) ने दिवाली के अवसर पर 8 नवंबर…
Hundred Years Young RSS Book: RSS के 100 वर्षों के सफर पर आधारित Hundred Years…
Noida Dussehra Traffic Advisory: दशहरा और मूर्ति विसर्जन कार्यक्रमों को देखते हुए नोएडा और ग्रेटर…
रामपुर के शाहबाद में सपने में माता रानी के दर्शन का दावा कर महिला मंदिर…
Jama Masjid Metro Incident: जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर पकड़े गए मोहम्मद शोएब पर दिल्ली…
OVER 11000 NEW VIRUSES FOUND IN DEEP SEA: समंदर की गहरी और अंधेरी तलहटी में…