Categories: बिजनेस

Muhurat Trading 2025: इस बार कब होगा मुहूर्त ट्रेडिंग? जानिए समय और निवेश से जुड़ी जरूरी बातें

Muhurat Trading 2025: भारत में दिवाली की तैयारियां जोरों पर हैं और शेयर बाजार भी अपने खास मुहूर्त ट्रेडिंग सत्र के लिए तैयार हो चुका है. इस बार एक बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा. कई सालों बाद ट्रेडिंग का समय शाम से बदलकर दोपहर कर दिया गया है.

मुहूर्त ट्रेडिंग दिवाली के दिन

मुहूर्त ट्रेडिंग हर साल दिवाली के दिन होता है और इसे हिंदू कैलेंडर के नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत का प्रतीक माना जाता है. इस दौरान बीएसई और एनएसई एक घंटे के लिए अपने टर्मिनल खोलते हैं, जबकि बाकी दिन बाजार बंद रहता है. इस सत्र में की गई खरीद-बिक्री असली होती है. हालांकि, ज्यादातर निवेशक इसे सांकेतिक मानते हैं और इसे लंबे समय के निवेश का शुभ अवसर मानते हैं.

मुहूर्त ट्रेडिंग कब?

इस साल मुहूर्त ट्रेडिंग 21 अक्टूबर 2025, मंगलवार को होगी.

  • प्री-ओपन सत्र- दोपहर 1:30 से 1:45 बजे तक
  • मुख्य ट्रेडिंग सत्र: दोपहर 1:45 से 2:45 बजे तक
  • समापन सत्र: दोपहर 3:05 बजे तक

इससे क्या लाभ होंगे?

पहले यह सत्र शाम 6 बजे के आसपास होता था लेकिन अब दोपहर में होने से कई फायदे होंगे. इससे तकनीकी सिस्टम पर दबाव कम होगा, नए क्लियरिंग नियमों के साथ तालमेल बेहतर बनेगा और निवेशकों को दिवाली की शाम की रस्मों में हिस्सा लेने में आसानी होगी. साथ ही, ग्लोबल निवेशकों और प्रवासी भारतीयों के लिए भी यह समय ज्यादा अनुकूल रहेगा.

इसे भी पढ़ें-Dhanteras 2025: जानिए खरीदारी और पूजा के शुभ मुहूर्त, साथ ही पूजा विधि और धार्मिक महत्व

निवेश से पहले ध्यान रखें ये बातें

  • अपने डीमैट और ट्रेडिंग अकाउंट को पहले से एक्टिव कर लें.
  • ब्रोकर से ऑर्डर कट-ऑफ टाइम और रजिस्ट्रेशन की जानकारी ले लें.
  • लार्ज-कैप या ब्लू-चिप शेयरों में निवेश करें.
  • लिमिट ऑर्डर का इस्तेमाल करें.
  • सट्टेबाजी या ओवर-ट्रेडिंग से बचें.

मुहूर्त ट्रेडिंग को कई लोग नए साल की सकारात्मक शुरुआत मानते हैं.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

ट्रंप की पार्टी हारी तो चमकने लगा सोना, क्या धनतेरस पर खरीदारी का सही मौका है? समझिए पूरा खेल

Gold on Dhanteras: धनतेरस से पहले सोने की कीमतों में फिर तेजी आने लगी है.…

17 minutes ago

Aaj Ka Rashifal 6 November 2026: चंद्रमा-शुक्र का संयोग, सिंह समेत 8 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के योग

Aaj Ka Rashifal 6 November 2026: 6 नवंबर को चंद्रमा और शुक्र कन्या राशि में…

33 minutes ago

Dhanteras Special: धन का धर्म और मर्म- धन्वन्तरि, लक्ष्मी-नारायण और कुबेर की कथाओं से समझें क्या है असली समृद्धि

Dhanteras 2026: धन का धर्म और मर्म. धनतेरस पर भगवान धन्वन्तरि, श्री लक्ष्मी-विष्णु और कुबेर…

56 minutes ago

Dhanteras 2026: धनतेरस पर क्यों खरीदते हैं नई चीजें? जानें खरीदारी का मुहूर्त और ‘यम दीप’ की मान्यता

Dhanteras kab hai: धनतेरस न केवल भौतिक वस्तुओं की खरीदारी का, बल्कि आरोग्य और सुरक्षा…

3 hours ago