दुनिया

पाकिस्तान का दोगलापन उजागर! सीजफायर के बाद भी अफगानिस्तान पर की एयरस्ट्राइक, 8 अफगानी क्रिकेटरों की हुई मौत

Pakistan Airstrike On Afghanistan: पाकिस्तान का दोगलापन फिर उजागर हो गया है. पाकिस्तान ने सीजफायर होने के बाद भी अफगानिस्तान पर एक बार फिर एयरस्ट्राइक को अंजाम दिया है. बताया जा रहा है पाकिस्तानी वायुसेना ने अफगानिस्तान के क्रिकेटरों पर बम बरसाये हैं. जिसमें 8 अफगानी खिलाड़ियों की मौत हो गई. इस हमले की पुष्टि अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने की है.

सूत्रों के मुताबिक ये सभी खिलाड़ी मैच खेलने के बाद अपने-अपने घर जाने की तैयारी कर रहे थे. तभी पाकिस्तानी वायुसेना ने इनके ऊपर बम गिरा दिया. जिसमें 8 खिलाड़ियों की मौत हो गई.

ट्वीट कर अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने दी जानकारी

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इस बारे में ट्वीट कर जानकारी दी. अफगान क्रिकेट बोर्ड के अनुसार पाकिस्तानी वायुसेना की इस कार्रवाई में मरने वाले क्रिकेटर क्लब लेवल के थे. ये सभी क्रिकेटर अफगानिस्तान के पक्तिका में क्रिकेट खेलकर घर लौटने की तैयारी कर रहे थे. तभी पाकिस्तान के द्वारा की गई बमबारी में ये सभी मारे गए.

4 खिलाड़ी हुए घायल

अफगानिस्तान मीडिया चैनल टोलो न्यूज के अनुसार पाकिस्तानी वायुसेना के इस हमले में 4 खिलाड़ी घायल हो गये हैं. ये सभी मैच खत्म होने के बाद पक्तिका के शाराना से अरगुन जिले लौट रहे थे. तभी पाकिस्तानी वायुसेना ने अपना निशाना बना लिया.

ACB ने दी श्रद्धांजलि

अपने क्रिकेटरों की मौत पर अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने दुख जताया है. अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट कर सभी जान गंवाने वाले खिलाड़ियों को श्रद्धांजलि दी है. जिसमें उसने लिखा,

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड पक्तिका प्रांत के उरगुन जिले के बहादुर क्रिकेटरों की दुखद शहादत पर गहरा दुःख व्यक्त करता है, जिन्हें आज शाम (शुक्रवार) पाकिस्तानी शासन द्वारा किए गए कायरतापूर्ण हमले में निशाना बनाया गया.

ये भी पढ़ें- Bharat Express का खुफिया कैमरा LIVE: ‘ऑपरेशन जहर का कहर’ में मिलावट का महाखुलासा; दिल्ली-NCR की हर मंडी में ‘स्लो पॉइजन’

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने लिया बड़ा फैसला

पाकिस्तान के इस हमले पर अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बड़ा फैसला लिया है. अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इस घटना में जान गंवाने वालों के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने नवंबर में पाकिस्तान के साथ होने वाली त्रिकोणीय टी20 सीरीज में भाग लेने से इनकार कर दिया है.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

4 hours ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

5 hours ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

5 hours ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

5 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

5 hours ago