बिजनेस

रोजगार के अवसरों में बढ़ोतरी, सितंबर में EPFO से 18.8 लाख सदस्य जुड़े

श्रम और रोजगार मंत्रालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने इस साल सितंबर के दौरान 18.81 लाख सदस्यों को जोड़ा, जो पिछले साल के इसी महीने की तुलना में 9.33 प्रतिशत अधि‍क है.

EPFO में नए सदस्यों का जुड़ना रोजगार के अवसरों में वृद्धि और कर्मचारी लाभों के बारे में बढ़ती जागरूकता को दर्शाता है, जिसे EPFO द्वारा उठाए गए महत्वपूर्ण कदमों से बल मिला है.

नौकरी पाने वाले अधिकांश युवा

आंकड़ों से पता चलता है कि पहली बार नौकरी पाने वाले युवाओं की संख्या में तेजी से वृद्धि हुई है और महिला श्रमिकों की संख्या में भी उछाल आया है. इस साल सितंबर में 9.47 लाख नए सदस्य संगठन से जुड़े हैं, जो प‍िछले साल सितंबर की तुलना में 6.22 प्रतिशत अध‍िक है.

बयान में कहा गया है कि नई सदस्यता में यह उछाल भारतीय अर्थव्यवस्था (Indian Economy) के संगठित क्षेत्र में बढ़ते रोजगार अवसरों के कारण है. सितंबर 2024 में जोड़े गए कुल नए सदस्यों में 18-25 आयु वर्ग 59.95 प्रतिशत के साथ सबसे आगे रहा.

पहली बार नौकरी करने वाले

इसके अलावा, सितंबर 2024 के लिए 18-25 आयु वर्ग के लिए नेट पेरोल डेटा 8.36 लाख है, जो सितंबर 2023 के आंकड़ों की तुलना में 9.14 प्रतिशत अधि‍क है. बयान में कहा गया है कि आंकड़े दर्शाते हैं कि संगठित वर्कफोर्स में शामिल होने वाले अधिकांश व्यक्ति युवा हैं, जो कि मुख्य रूप से पहली बार नौकरी करने वाले हैं.


ये भी पढ़ें: सार्वजनिक वितरण प्रणाली से हटाए गए 5.8 करोड़ फर्जी राशन कार्ड: सरकार


पेरोल डेटा (Payroll data) से पता चलता है कि लगभग 14.10 लाख सदस्य EPFO से बाहर हो गए और बाद में फिर से शामिल हो गए. यह आंकड़ा सितंबर 2023 की तुलना में 18.19 प्रतिशत अधि‍क है.

इन सदस्यों ने अपनी नौकरी बदली और ईपीएफओ के दायरे में आने वाले प्रतिष्ठानों में फिर से शामिल हो गए और अंतिम निपटान के लिए आवेदन करने के बजाय अपनी राशि को ट्रांसफर करने का विकल्प चुना.

महाराष्ट्र सबसे आगे

पेरोल डेटा से जानकारी मिलती है कि महीने के दौरान जोड़े गए नए सदस्यों में से 2.47 लाख नई महिला सदस्य हैं. यह आंकड़ा सितंबर 2023 की तुलना में 9.11 प्रतिशत अध‍िक है. साथ ही, महीने के दौरान शुद्ध महिला सदस्य जुड़ाव लगभग 3.70 लाख रहा. यह सितंबर 2023 की तुलना में 12.11 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है.

पेरोल डेटा के अनुसार, शीर्ष पांच राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों से शुद्ध सदस्य वृद्धि का 59.86 प्रतिशत हिस्सा 11.26 लाख शुद्ध सदस्य जोड़ता है. इस साल स‍ितंबर में महाराष्ट्र 21.20 प्रतिशत शुद्ध सदस्यों को जोड़कर सबसे आगे है. महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, दिल्ली, हरियाणा, गुजरात, उत्तर प्रदेश और तेलंगाना राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों ने व्यक्तिगत रूप से महीने के दौरान कुल शुद्ध सदस्यों का पांच प्रतिशत से अधिक जोड़ा.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

मान सरकार को बड़ा झटका? जज नागू ने खुद को सुनवाई से किया अलग, अब 12 को फैसला

Bhagwant Mann OSD Case: पंजाब सीएमओ के कथित भ्रष्टाचार की सीबीआई जांच के खिलाफ याचिका…

8 minutes ago

‘शांतिपूर्ण प्रदर्शन हमारा हक…’ जंतर-मंतर बैन के खिलाफ भड़की यूथ कांग्रेस, हाईकोर्ट ने लटकाया मामला

Delhi High Court: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति न मिलने के खिलाफ यूथ कांग्रेस पहुंची…

27 minutes ago

भारतीय पायलट स्मित मच्छार को मिलेगा राष्ट्रपति पुरस्कार, फ्लाइट हाईजैक की कोशिश के बीच दिखाई बहादुरी

Pilot Smit Machar: इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को…

33 minutes ago

मिडटर्म चुनाव में उड़ी ट्रंप की नींद! हार के डर से रिपब्लिकन राज्यों में 2 लाख भारतीयों के नाम काटे

US Midterm Elections: अमेरिका के 26 राज्यों में 2 लाख भारतीय-अमेरिकियों के नाम वोटर लिस्ट…

41 minutes ago

मुस्लिम बहुल इलाकों में भी चल रहा ‘मोदी मैजिक’! असम के नगांव से बंगाल के रेजीनगर तक BJP की बल्ले-बल्ले

2026 के उपचुनावों के शुरुआती रुझानों में असम की नगांव लोकसभा सीट और पश्चिम बंगाल…

41 minutes ago

महंगे हुए गीजर, कूलर और पंखे, कॉपर-स्टील की कीमतों में उछाल से बढ़ा बोझ; लैपटॉप-मोबाइल भी महंगे

Electronic Items Price Hike: कॉपर, स्टील और प्लास्टिक की कीमतों में तेजी से गीजर, कूलर…

59 minutes ago