ऑटोमेकर कंपनी निसान
जापान की प्रमुख कार निर्माता कंपनी निसान (Nissan) ने अपने कर्मचारियों को बड़ा झटका दिया है. कंपनी ने घोषणा की है कि वह लगभग 9,000 कर्मचारियों की छंटनी करेगी. इस कदम के पीछे कई कारण बताए जा रहे हैं.
निसान का कहना है कि वैश्विक स्तर पर उत्पादन में आई चुनौतियों और चीन तथा अमेरिका में गिरती बिक्री ने उन्हें यह मुश्किल फैसला लेने पर मजबूर किया है. कंपनी का वैश्विक उत्पादन लगभग 5 प्रतिशत तक कम हो गया है.
कंपनी के सीईओ मकोतो उचिदा (Makoto Uchida) का कहना है कि इस फैसले का उद्देश्य कंपनी को छोटा करना नहीं है. उन्होंने बताया कि निसान अपनी रणनीति में बदलाव लाने और कारोबार को और अधिक मजबूत और लचीला बनाने के लिए पुनर्गठन की प्रक्रिया शुरू करेगी.
मकोतो उचिदा ने यह भी बताया कि इस साल के शुरुआती छह महीनों में नॉर्थ अमेरिकन मार्केट में कंपनी का शुद्ध मुनाफा 93 प्रतिशत तक गिरा है. रिपोर्ट्स के अनुसार, निसान ने इस साल 12.7 ट्रिलियन येन (लगभग 80 बिलियन डॉलर) की बिक्री का अनुमान लगाया है, जो कि पूर्व अनुमानित 14 ट्रिलियन येन से कम है. कंपनी ने अपने बयान में कहा है कि इस समय निसान एक गंभीर स्थिति का सामना कर रही है, और बाजार में हो रहे परिवर्तनों के अनुसार खुद को ढालने की पूरी कोशिश कर रही है.
-भारत एक्सप्रेस
Amit Shah: गृह मंत्री अमित शाह ने रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित…
पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर एक प्रेरणादायक संस्कृत सुभाषित साझा किया है, जो…
Britain Base America Withdraw: ईरान के साथ बढ़ते सैन्य तनाव और RAF फेयरफोर्ड से जुड़ी…
Premanand Maharaj News: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के आश्रम में एक युवा साधक की रहस्यमय…
भारतीय युवा कांग्रेस ने रायसीना रोड से जंतर-मंतर तक एक विशाल मशाल मार्च निकालकर प्रदर्शन…
स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ पार्मेलिन तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर आज नई दिल्ली पहुंचे हैं.…