Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

इस कार कंपनी ने एक झटके में छीन ली 9000 नौकरियां, जानिए क्या है इसकी बड़ी वजह

कंपनी के सीईओ मकोतो उचिदा ने बताया कि निसान अपनी रणनीति में बदलाव लाने और कारोबार को और अधिक मजबूत और लचीला बनाने के लिए पुनर्गठन की प्रक्रिया शुरू करेगी.

Nissan Automaker Company

ऑटोमेकर कंपनी निसान

जापान की प्रमुख कार निर्माता कंपनी निसान (Nissan) ने अपने कर्मचारियों को बड़ा झटका दिया है. कंपनी ने घोषणा की है कि वह लगभग 9,000 कर्मचारियों की छंटनी करेगी. इस कदम के पीछे कई कारण बताए जा रहे हैं.

निसान का कहना है कि वैश्विक स्तर पर उत्पादन में आई चुनौतियों और चीन तथा अमेरिका में गिरती बिक्री ने उन्हें यह मुश्किल फैसला लेने पर मजबूर किया है. कंपनी का वैश्विक उत्पादन लगभग 5 प्रतिशत तक कम हो गया है.

कंपनी के सीईओ मकोतो उचिदा (Makoto Uchida) का कहना है कि इस फैसले का उद्देश्य कंपनी को छोटा करना नहीं है. उन्होंने बताया कि निसान अपनी रणनीति में बदलाव लाने और कारोबार को और अधिक मजबूत और लचीला बनाने के लिए पुनर्गठन की प्रक्रिया शुरू करेगी.

मकोतो उचिदा ने यह भी बताया कि इस साल के शुरुआती छह महीनों में नॉर्थ अमेरिकन मार्केट में कंपनी का शुद्ध मुनाफा 93 प्रतिशत तक गिरा है. रिपोर्ट्स के अनुसार, निसान ने इस साल 12.7 ट्रिलियन येन (लगभग 80 बिलियन डॉलर) की बिक्री का अनुमान लगाया है, जो कि पूर्व अनुमानित 14 ट्रिलियन येन से कम है. कंपनी ने अपने बयान में कहा है कि इस समय निसान एक गंभीर स्थिति का सामना कर रही है, और बाजार में हो रहे परिवर्तनों के अनुसार खुद को ढालने की पूरी कोशिश कर रही है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital