बिजनेस

जुलाई से ऑनलाइन गेम की कमाई पर देना होगा टैक्स

Online Gaming Earning : ऑनलाइन गेम्स का क्रेज लगातार बढ़ता जा रहा है. तेजी से उभरती इस इंडस्ट्री के चलते न सिर्फ इन्हें चलाने वाली कंपनियां बल्कि गेम्स खेलने वाले खिलाड़ी यानि यूजर्स भी धड़ल्ले से कमाई कर रहे हैं. अब सरकार की नजर इस कमाई पर है. बीते कई महीनों से ऑनलाइन गेम्स पर टैक्स लगाने की बात की जा रही थी. अब फाइनली सरकार ने ऑनलाइन गेम्स से होने वाली कमाई को टैक्स के दायरे में ला दिया है. सरकार ने बाकायदा इसके लिए नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है. जिसका सीधा सा मतलब है कि अब इस टैक्स से बचने का कोई रास्त नहीं है. गर आप भी ऑनलाइन गेम्स से पैसे कमाते हैं तो टैक्स भरने के लिए तैयार हो जाएं.

ये भी पढ़ें- म्यूचुअल फंड के नियमों में सेबी ने दिया बदलाव का सुझाव, इंडस्ट्री में मायूसी

कब से होगा लागू होगा टैक्स का ये नियम-

सरकार ने ऑनलाइन गेम से होने वाली कमाई पर टैक्स वसूलने के लिए इनकम टैक्स के नियमों में संशोधन किया है. सरकार ने इनकम टैक्स रूल, 1962 ( IT Act Rule 1962 ) में संशोधन किया है. टैक्स का ये नया नियम 1 जुलाई, 2023 से लागू हो जाएगा . स्पष्ट शब्दों में कहें तो ऑनलाइन गेम से हुई कमाई पर आने वाले 1 जुलाई से टैक्स लगने लगेगा. नए नियम के तहत एक साल के दौरान यूजर के सभी अकाउंट्स में कितना ट्रांसैक्शन हुआ, टैक्सेबल इनकम, गेमिंग कंपनी द्वारा डिपॉजिट जैसी सभी जानकारियों को 2023-24 के डिक्लरेशन में देनी होगी.

साथ ही आपको बता दें कि ये टैक्स तब तक नहीं पे करना होगा. जब तक कि उसे विड्रा नहीं किया जाता है. साथ ही अगर पैसे का इस्तेमाल कंपनी द्वारा रिफर करने के लिए, प्रमोशन अथवा किसी अन्य मद में होगा तो भी इस पर टैक्स नहीं देना होगा. लेकिन डिक्लेरेशन में खाते की डीटेल, डिपॉजिट, निकासी, कंपनी द्वारा दिए इंसेंटिव और जीत की रकम की जानकारी देना जरूरी होगा.

प्रगति वाजपेयी

Recent Posts

कोलकाता एयरपोर्ट पर CISF की बड़ी कार्रवाई: बैंकॉक जा रहे 2 संदिग्धों से ₹1.13 करोड़ की अमेरिकी मुद्रा जब्त

कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीआईएसएफ ने बैंकॉक जाने वाली…

2 hours ago

रिलायंस के जामनगर कॉम्प्लेक्स पहुंचा अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल: मुकेश अंबानी से मिले मार्को रुबियो और सर्जियो गोर, Jio IPO को भी मिला बंपर रिस्पॉन्स

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के जामनगर…

2 hours ago

दिवाली से पहले पुलिसकर्मियों को सीएम योगी का बड़ा तोहफा, बढ़े यूनिफॉर्म और मोटरसाइकिल भत्ते; विपक्ष पर भी साधा निशाना

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम में यूपी पुलिस को बड़ा…

4 hours ago

टाइगर पर हमले से पहले किन सितारों पर थी शूटरों की नजर? जानिए किसके पास कैसी है सुरक्षा

Bollywood Celebs Security: टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है.…

5 hours ago