बिजनेस

अब Twitter से भी यूजर्स कर सकते हैं कमाई, जानिए क्या है एलिजिबिलिटी और शर्त

Twitter Monetization: टेस्ला और स्पेस एक्स के मालिक एलन मस्क ने जब से ट्विटर को खरीदा है तब से उन्होंने इसमें बहुत कुछ बदलाव किया है. उन्होंने हाल ही में ट्विटर के लोगो को बदलकर X कर दिया था. हालांकि, इसके नाम भी बदले जाने की खबर है लेकिन अभी यूआरएल में Twitter.com की दिख रहा है. इस बीच मस्क की कंपनी ने ट्विटर यूजर्स के लिए खुशखबरी लाई है. यूजर्स अब Facebook, Instagram और YouTube की तरह ट्विटर से भी कमाई कर सकते हैं. मस्क ने यूजर्स को ऐड्स रेवेन्यू शेयर करने की प्लान बना ली है. इसके लिए कुछ एलिजिबिलिटी और शर्त हैं…

Twitter Monetization: यूजर्स को सबसे पहले होना होगा वेरिफाई

मस्क की कंपनी ने भारत सहित दुनिया भर में ट्विटर यूजर्स के लिए कमाई करने का प्लान बनाया है. ट्विटर से कमाई के लिए सबसे पहले यूजर्स को वेरिफाई होना जरूरी है. इसके लिए ट्विटर पर वेरिफिकेशन बैज ब्लू सब्सक्रिप्शन के साथ आता है. बताया गया कि एलिजिबल क्रिएटर्स के पास कम से कम 1.5 करोड़ इम्प्रेशन पोस्ट्स होना चाहिए. ध्यान रहे कि ये पोस्ट पर इन्प्रेशन पिछले 3 महीनों के अंदर का ही होना चाहिए. वहीं, यूजर्स के अकाउंट पर 500 फॉलोवर्स होना जरूरी है.
इसके अलावा यूजर्स के पास पेमेंट क्लेम करने के लिए Stripe अकाउंट होना चाहिए, जो कि एक पेमेंट सर्विस प्रोवाइडर है. ट्विटर पर इसका यूज रेवेन्यू शेयरिंग के लिए किया जाता है.

ये भी पढ़ें- Watch Video: अफगान के बल्लेबाज ने किया कमाल, एक ओवर में जड़ डाले 7 छक्के, इस भारतीय खिलाड़ी की कर ली बराबरी

वहीं, यूजर्स को क्रिएटर सब्सक्रिप्शन और ऐड्स रेवेन्यू शेयरिंग, इन दोनों के लिए अप्लाई करना होगा. हालांकि, इस बात का ध्यान रखना होगा कि यदि आप इनमें से किसी भी नियम को फॉलो नहीं करते हैं तो आपको इस प्रोग्राम से बाहर कर दिया जाएगा.

ऐसे कर सकते हैं पेमेंट क्लेम

कंपनी के द्वारा जारी किए गए नियम के अनुसार, यूजर्स को पेमेंट क्लेम करने के लिए सबसे पहले Monetization के ऑप्शन पर जाना होगा, जो कि ऐप पर साइड मेन्यू में मिलेगा. उसके बाद Join and Setup Payputs पर क्लिक करते ही आपको पेमेंट प्रॉसेसर Stripe पर रिडायरेक्ट हो जाएगा. यहां आपको अपना एक अकाउंट सेटअप करना होगा. इसके साथ ही पेमेंट को एक्सटर्नर बैंक अकाउंट से ट्रांसफर के लिए एक्सेस करना होगा. बताया गया कि यूजर्स को रेगुलर इंटरवल पर पेआउट मिलता रहेगा. वहीं, जैसे ही आप 50 डॉलर की कमाई कर लेगें तो वो उस पैसे आप निकाल सकते हैं. अगर आप इन सभी शर्तों को पूरा करते हैं तो आपको 31 जुलाई से पेमेंट मिलने लगेगी.

-भारत एक्सप्रेस

Amit Dubey

Recent Posts

मुजफ्फरनगर में मिसाल: बेटे की मौत के बाद सास ने कराई बहू की शादी, देवर ने किया कन्यादान; 1 कहानी के 3 हीरो कौन?

Muzaffarnagar Inspiring Remarriage: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से प्रेरणादायक कहानी सामने आई है. पति और…

1 minute ago

UN में भारत ने पाकिस्तान को जमकर धोया, कहा – कब्जा खाली करो, J&K हमारा था, है और रहेगा

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) में पाकिस्तान के आरोपों पर भारत ने कड़ा जवाब दिया.…

3 minutes ago

‘लड़ाई में कौन था, कौन नहीं…’, CM के पलटवार में घिर गया अब्दुल्ला परिवार; क्या है पुरानी फाइलें?

Omar Abdullah Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने आरएसएस और बीजेपी की…

25 minutes ago

नेपाल बाढ़ के बाद एक महीने से लापता बशीरहाट का शिक्षक दंपति, परिवार ने सरकार से लगाई गुहार

नेपाल में आई भीषण आपदा के एक महीने बाद भी बशीरहाट के रिटायर्ड शिक्षक दंपति…

25 minutes ago

‘मैं अपनी झांसी नहीं दूंगी…’ उमा भारती के ऐलान से गरमाई सियासत, 2029 पर खोले पत्ते

Uma Bharti Jhansi News: बीजेपी की फायरब्रांड नेता उमा भारती ने 2029 के लोकसभा चुनाव…

39 minutes ago

MMDR संशोधन बिल पर JMM के ‘ऐतिहासिक आंदोलन’ का क्या हुआ? BJP प्रवक्ता ने कसा तंज

संसद में MMDR संशोधन बिल पास होने के बाद JMM ने जिस ऐतिहासिक आंदोलन और…

42 minutes ago