देश

Baghpat: इकॉनमिक कॉरिडोर के लिए बने गड्ढे में फंसे चार बच्चों में से 2 की मौत, गांव में मचा कोहराम

-कुलदीप पंडित

Baghpat: उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में पानी से भरे गड्ढे में 4 मासूम बच्चों के डूबने की खबर से इलाके में हड़कम्प मच गया. सूचना मिलने के बाद आनन-फानन में मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने दो बच्चों को तो बचा लिया, लेकिन दो की मौत हो गई. इसके बाद गांव में कोहराम मच गया है. बच्चों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है.

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली-देहरादून इकॉनमिक कॉरिडोर का निर्माण कार्य यहां पर तेजी से चल रहा है. पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है, जिसके कारण काम बंद है. वाजिदपुर गांव के निकट इस मार्ग पर फ्लाईओवर बनाने के लिए बड़े-बड़े गड्ढे बनाये गए हैं, जिनमें बारिश का पानी भरा हुआ है. जानकारी सामने आई है कि, इसी गड्ढे में लोहड्डा गांव के 4 बच्चे एक साथ नहा रहे थे. उसी समय चारों बच्चे दलदल में फंस गए. चारों के नाम लविश, कुणाल, चांद और निहाल बताया जा रहा है. दलदल में फंसने के दौरान अन्य बच्चों ने देखा और फिर वह चिल्लाने लगे.

ये भी पढ़ें- UP News: “खस्ताहाल भाजपा सरकार में एंबुलेंस को खुद ही एंबुलेंस की जरूरत है” VIDEO शेयर कर अखिलेश ने बीजेपी पर साधा निशाना

बच्चों की आवाज सुनकर पास के गांव वाले भागकर गड्ढों के पास पहुंचे. गांववालों ने इसकी सूचना जिला प्रशासन को दी. उधर तहसीलदार अमर वर्मा ओर सीओ सवीरत्न गौतम भी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और इसके बाद गोताखोरों ने भारी मशक्कत के बाद गड्ढे में डूबे बच्चों को बाहर निकाला और एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया. इलाज के दौरान चिकित्सकों ने लविश और चांद को मृत घोषित कर दिया. ग्रामीणों ने दो बच्चों को पहले ही निकाल लिया था, इसीलिए कुणाल और निहाल बच गए.  बच्चों की मौत की खबर के बाद गांव में मातम पसर गया है. दूसरी ओर प्रशासन ने कॉरिडोर के अधिकारियों को सूचना दी है और मामले की पड़ताल की जा रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

ब्लाइंड मर्डर का 3 दिन में खुलासा, लिव-इन पार्टनर ही निकली दिव्यांग शिक्षक की कातिल

मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा में दिव्यांग शिक्षक प्रमोद कुमार की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर…

1 minute ago

जनगणना नियमों में हुआ संशोधन, जानिए प्राइवेट स्कूलों के स्टाफ पर क्या पड़ेगा असर

केंद्र सरकार ने जनगणना नियम 1990 में संशोधन करते हुए प्राइवेट स्कूलों के शिक्षकों को…

16 minutes ago

दिल्ली को चमकाने की तैयारी! सीएम रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी, अवैध पोस्टरों पर होगी कार्रवाई

दीपावली से पहले दिल्ली को साफ और रोशन बनाने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने…

42 minutes ago

‘अपनी औकात में रहिए प्रशांत किशोर…’, PK को प्रीति शेखर इतना बुरा फटकारा?

Preeti Shekhar slams Prashant Kishor: प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लेकर विवादित बयान…

42 minutes ago

लुलु मॉल से खरीदी KitKat में जिंदा कीड़े, ऐसे केस में क्या हैं 4 सावधानियां?

Worms found in KitKat chocolate: हैदराबाद के लुलु मॉल से खरीदी KitKat चॉकलेट में जिंदा…

59 minutes ago

‘अच्छा हुआ BJP छोड़ दी…’ भाजपा को लेकर सनी देओल का विवादित बयान वायरल, जानें क्या है सच

सोशल मीडिया पर सनी देओल को लेकर एक दावा जमकर वायरल हो रहा है. एक…

1 hour ago