बिजनेस

ऑयल कंपनियों ने दिया महंगाई का झटका, LPG के दामों में हुई बढ़ोतरी, लागू हुआ नया रेट

ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने कॉमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में 7 रुपए प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की है. कॉमर्शियल गैस सिलेंडर पर कंपनियों की तरफ से 7 रुपये की बढ़ोतरी की गई है. 19 किलो के कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम 1773 रुपये से बढ़कर अब 1780 रुपये हो गई है. वहीं रसोई गैस सिलेंडर में कोई भी बढ़ोतरी नहीं की गई है.

कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम 7 रुपये बढ़ाए गए

जाहिर है कि कि ऑयल कंपनियां महीने की पहली तारीख को एलपीजी की कीमतों में बदलाव करती हैं, लेकिन इस बार एक जुलाई को एलपीजी के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया था. अब तीन दिन बाद कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम 7 रुपये बढ़ाए गए हैं.

यह भी पढ़ें- सावन के पहले दिन भोलेनाथ की भक्ति में लीन दिखे यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, प्रयागराज में संगम तट पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

पिछले दो महीनों में लगातार कीमतों में कटौती

गौरतलब है कि पिछले दो महीने से कंपनियों ने लगातार कॉमर्शियल सिलेंडर के दामों में कटौती करके लोगों को राहत दी थी. 1 जून 2023 को कॉमर्शियल सिलेंडर के दामों में 83.5 रुपये की कटौली की थी. इसके अलावा 1 मई 2023 को कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 172 रुपये की कटौती की गई थी. हालांकि, घरेलू रसोई में इस्तेमाल होने वाले 14 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

8 hours ago

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने पीएम मोदी से की मुलाकात, राज्य में शांति बहाली और विकास कार्यों पर हुई चर्चा

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…

8 hours ago

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी से की भेंट, शिक्षा और शोध पर हुई चर्चा

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…

9 hours ago

लखनऊ के कैफे संचालक की संदिग्ध मौत पर उठे सवाल, मां बोली- ‘कान से खून बह रहा था, आंखें फूटी थीं’

लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…

9 hours ago