दुनिया

अमेरिका ने सैन फ्रांसिस्को में भारतीय वाणिज्य दूतावास पर हुए हमले को बताया निंदनीय, कहा- विदेशी राजनयिकों के खिलाफ हिंसा एक अपराध है

अमेरिका ने सैन फ्रांसिस्को में भारतीय वाणिज्य दूतावास में तोड़फोड और आगजनी की कोशिश की कड़ी निंदा करते हुए इसे एक अपराधिक कृत्य बताया. खालिस्तान समर्थकों ने दो जुलाई 2023 का एक वीडियो ट्विटर पर साझा किया, जिसमें सैन फ्रांसिस्को में भारतीय वाणिज्य दूतावास में आगजनी की कोशिश करते हुए देखा जा सकता है.

हिंसा का वीडियो वायरल

वीडियो में हिंसा से हिंसा का जन्म होता है, जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया गया है. इसमें कनाडा में स्थित ‘खालिस्तान टाइगर फोर्स’ (केटीएफ) के प्रमुख हरदीप सिंह निज्जर की मौत से जुड़ी खबरें भी दिखायी गयी हैं. भारत के सबसे वांछित आतंकवादियों में से एक रहे निज्जर की पिछले महीने कनाडा में एक गुरुद्वारे के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी. उस पर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित था.

अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने की हमले की निंदा

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने सोमवार को ट्वीट किया, अमेरिका शनिवार को सैन फ्रांसिस्को में भारतीय वाणिज्य दूतावास में तोड़फोड़ और आगजनी के प्रयास की कड़ी निंदा करता है. अमेरिका में राजनयिक केंद्रों या विदेशी राजनयिकों के खिलाफ हिंसा एक अपराध है. एक अमेरिकी टीवी चैनल ने ट्वीट करते हुए लिखा, सैन फ्रांसिस्को में भारतीय वाणिज्य दूतावास में शनिवार देर रात डेढ़ बजे से ढाई बजे के बीच आगजनी की गयी. सैन फ्रांसिस्को विभाग ने आग पर तुरंत काबू पा लिया, बहुत कम क्षति हुई और किसी कर्मी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है. स्थानीय, राज्य और संघीय प्राधिकारियों को सूचित कर दिया गया है.

यह भी पढ़ें- वेस्ट बैंक में इजराइल ने किया ड्रोन से हमला, पांच फिलिस्तीनियों की मौत, एक दर्जन से ज्यादा घायल

खालिस्तान फ्रीडम रैली निकालने की तैयारी

उसने हमले का एक वीडियो भी साझा किया. इस बीच, सोशल मीडिया पर साझा किए जा रहे एक पोस्टर में लिखा है कि खालिस्तान फ्रीडम रैली आठ जुलाई को आयोजित की जाएगी जो कैलिफोर्निया के बर्कले से शुरू होगी और सैन फ्रांसिस्को में भारतीय दूतावास पर समाप्त होगी.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

निकल गई PAK और तुर्कीये की हेकड़ी! हूतियों ने सऊदी के एयरपोर्ट को दहलाया, 12 की मौत

रियाद एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों के हमले और 12 लोगों की मौत का दावा किया…

4 minutes ago

शारदीय नवरात्र के पहले दिन बदल जाएगी ग्रहों की चाल! धनु और सिंह राशि की आएगी मौज, मीन वाले रहें सतर्क

11 अक्टूबर 2026 को शारदीय नवरात्र के पहले दिन लक्ष्मीनारायण योग और मालव्य योग के…

37 minutes ago

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

9 hours ago

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने पीएम मोदी से की मुलाकात, राज्य में शांति बहाली और विकास कार्यों पर हुई चर्चा

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…

9 hours ago

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी से की भेंट, शिक्षा और शोध पर हुई चर्चा

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…

9 hours ago