आस्था

सावन के पहले दिन भोलेनाथ की भक्ति में लीन दिखे यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, प्रयागराज में संगम तट पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

Sawan 2023: सावन का महीना भोलेनाथ के प्रति भक्ति और आस्था का प्रतीक माना जाता है. सावन में भोलेनाथ का आशीर्वाद पाने के लिए भक्तों की भीड़ सुबह से ही देश के तमाम मंदिरों में देखी जा रही है. सावन के महीनें मं भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए कई विधियों से पूजा और अनुष्ठान किए जाते हैं. दिल्ली में भी भगवान शिव के प्रसिद्ध गौरी शंकर मंदिर में सावन माह के पहले दिन श्रद्धालुओं ने पूजा की. इसके अलावा दिल्ली के सत्य निकेतन में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई. वहीं सावन के पहले दिन जहां यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भोलेनाथ की भक्ति में लीन दिखे तो प्रयागराज में संगम तट पर भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई.

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने की भोलेनाथ की पूजा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सावन महीने के पहले दिन गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर में पूजा की. इस दौरान योगी अदित्यनाथ रुद्राभिषेक करते दिखें. वहीं उन्होंने हवन भी किया.

कानपुर से लेकर अयोध्या तक शिव ही शिव

सावन माह के पहले दिन जहां देश के तमाम शिव मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा, वहीं कानपुर में भक्तों ने आनंदेश्वर शिव मंदिर में पूजा की. महाकालेश्वर उज्जैन में जहां सुबह से ही शिव भक्तों की भीड़ लगी रही वहीं सावन माह के पहले दिन भक्तों ने प्रयागराज के संगम तट पर पूजा की और स्नान किया. वहीं भगवान राम की नगरी अयोध्या में भी सावन माह के पहले दिन भक्तों ने प्रसिद्ध नागेश्वर नाथ मंदिर में पूजा की. देश के तमाम मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें देखी जा रही है.

इसे भी पढ़ें: आज से शुरु हुआ सावन, बाबा विश्वनाथ और महाकालेश्वर में भक्तों की भारी भीड़, 19 साल बाद ऐसा विशेष संयोग

शुरु हुई कांवड़ यात्रा

सावन की शुरुआत होते ही आज से कांवड़ यात्रा भी शुरू हो रही है. देश में राजस्थान, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, हरियाणा के अलावा दिल्ली से होकर कांवरिए भगवान शिव को जल अर्पित करने जाते हैं. इसे देखते हुए इन राज्यों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. वहीं सावन के मद्देनजर भी आज सुबह से देश के तमाम बड़े और संभावित अधिक भीड़ वाले मंदिरों में पुलिस के जवान तैनात थे. इसके अलावा इस बार कांवड़ यात्रा को लेकर भी दिशा निर्देश जारी किए गए हैं.

Rohit Rai

Recent Posts

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

7 hours ago

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने पीएम मोदी से की मुलाकात, राज्य में शांति बहाली और विकास कार्यों पर हुई चर्चा

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…

8 hours ago

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी से की भेंट, शिक्षा और शोध पर हुई चर्चा

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…

8 hours ago

लखनऊ के कैफे संचालक की संदिग्ध मौत पर उठे सवाल, मां बोली- ‘कान से खून बह रहा था, आंखें फूटी थीं’

लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…

8 hours ago

उत्तरकाशी में फिर कांपी धरती, 4.2 तीव्रता के भूकंप से दहशत, घरों से बाहर निकले लोग

Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…

9 hours ago