बिजनेस

Paytm Payments Bank: पेटीएम के फाउंडर विजय शेखर ने दिया PPBL से इस्तीफा, जल्द होगी नए चेयरमैन की नियुक्ति

Paytm News Today: पिछले कई हफ्तों से लगातार चर्चा में रहे पेटीएम से जुड़ी बड़ी खबर आई है. पेटीएम के फाउंडर विजय शेखर शर्मा ने सोमवार (26 फरवरी) को पेटीएम पेमेंट्स बैंक (PPBL) के बोर्ड से इस्तीफा दे दिया है. विजय शेखर बैंक के पार्ट टाइम नॉन-एग्जीक्यूटिव चेयरमैन थे. उनके इस्तीफे के बाद PPBL का नया बोर्ड बनाया जा रहा है.

पेटीएम ने रेगुलेटरी फाइलिंग में ये जानकारी दी कि पेटीएम पेमेंट्स बैंक अब जल्द ही नए चेयरमैन की नियुक्ति की प्रोसेस शुरू करेगा. यह भी पता चला है कि अब सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के पूर्व चेयरमैन श्रीनिवासन श्रीधर उक्त बोर्ड के मेंबर होंगे. इसके अलावा रिटायर्ड आईएएस देबेंद्रनाथ सारंगी, बैंक ऑफ बड़ौदा के पूर्व एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर अशोक कुमार गर्ग और रिटायर्ड आईएएस रजनी सेखरी सिब्बल भी पेटीएम पेमेंट्स बैंक के बोर्ड में शामिल होंगे.

चार बैंकों के साथ पार्टनरशिप करेगा PPBL

खबरें आ रही हैं कि संकट से उबरने के लिए पेटीएम पेमेंट्स बैंक (PPBL) अब चार बैंकों के साथ पार्टनरशिप करेगा. देश के जिन चार बड़े बैंकों से पार्टनरशिप करने की बात कही जा रही है, उनमें एक्सिस बैंक, HDFC बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और यस बैंक शामिल हैं. पेटीएम पेमेंट बैंक अपने UPI सर्विस को जारी रखने के लिए इन बैंकों के साथ पार्टनरशिप कर सकता है.

RBI से लगा था पेटीएम पेमेंट बैंक को झटका

बहरहाल, पेटीएम पेमेंट बैंक रेगुलेटरी नियमों के उल्लंघन के चलते आरबीआई की कार्रवाई का सामना कर रहा है. आरबीआई ने 31 जनवरी को जारी सर्कुलर में कहा था कि 29 फरवरी के बाद पेटीएम पेमेंट बैंक के अकाउंट में पैसा जमा नहीं किया जा सकेगा. साथ ही इस बैंक के जरिए वॉलेट, प्रीपेड सर्विसेज, फास्टैग और दूसरी सर्विसेज में पैसा नहीं डाला जा सकेगा. हालांकि, बाद में आरबीआई ने पेटीएम पेमेंट बैंक में डिपॉजिट और अन्य ट्रांजैक्शंस की डेडलाइन को 15 मार्च तक बढ़ा दिया.

यह भी पढ़िए— क्या आप भी इस्तेमाल करते हैं Paytm? RBI ने 29 फरवरी के बाद वॉलेट सहित इन सेवाओं पर लगाया रोक

Bharat Express Desk

Recent Posts

AISA अध्यक्ष Neha Bora की याचिका HC में खारिज, शांति बनाए रखने के मुचलके पर था विवाद

दिल्ली हाई कोर्ट ने AISA अध्यक्ष नेहा बोरा की उस याचिका को खारिज कर दिया…

3 hours ago

सौरभ गांगुली के पर्सनालिटी राइट्स मामले में नया मोड़: दिल्ली हाई कोर्ट ने फिल्म ‘दूसरा’ के मेकर्स को भेजा नोटिस

दिल्ली हाई कोर्ट ने पूर्व क्रिकेटर सौरभ गांगुली के पर्सनालिटी राइट्स मामले में फिल्म 'दूसरा'…

3 hours ago

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ कोर्ट में खिंचा मामला, राऊज एवेन्यु कोर्ट जल्द करेगा सुनवाई

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग वाली याचिका पर राऊज…

4 hours ago

सीएमडी उपेन्द्र राय की पहल से दोस्तोवस्की की रचना पर हिंदी नाटक का रूस में हुआ मंचन, IAC ने भेजा आभार संदेश

कला और साहित्य के माध्यम से भारत और रूस के बीच सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ावा…

4 hours ago

समुद्री व्यापार में बढ़ता दबदबा: देश के 45% से अधिक कंटेनर कार्गो पर APSEZ का रुतबा, मुंद्रा के विस्तार के साथ उठे सवालों के जवाब

गुजरात के कच्छ में स्थित मुंद्रा पोर्ट भारत के समुद्री व्यापार की रीढ़ बन चुका…

4 hours ago