यूटिलिटी

WhatsApp की नई प्राइवेसी पॉलिसी, अब नहीं ले पाएंगे Profile Picture का स्क्रीनशॉट

एक बार फिर WhatsApp में एक नया फीचर आया है जो यूजर की प्रोफाइल पिक्चर को अब ज्यादा सेफ्टी प्रदान करेगा. इस नए फीचर के तहत कोई भी किसी के प्रोफाइल फोटो का स्क्रीनशॉट नहीं ले सकता है. दरअसल कई बार किसी को दूसरे की प्रोफाइल फोटो पसंद आ जाती है, तो वो उसका स्क्रीनशॉट ले लेता है. आइए जानते हैं इस फीचर की खासियत के बारे में और ये कैसे काम करता है.

आ रहा नया प्राइवेसी फीचर

इस समस्या को खत्म करने के लिए वॉट्सऐप एक नया अपडेट लेकर आ रहा है. दरअसल अभी तक वॉट्सऐप प्राइवेसी फीचर के तहत आप किसी को अपनी प्रोफाइल फोटो को डाउनलोड करने या फिर उसे सेव करने से रोक सकते हैं, लेकिन अब एक नया फीचर आ रहा हैं.  इसके बाद आप वॉट्सऐप प्रोफाइल फोटो का स्क्रीनशॉट नहीं ले पाएंगे. इस फीचर का बीटा टेस्टिंग हो रही है.

ये नहीं है पूरा सॉल्यूशन

अगर आप प्रोफाइल फोटो के स्क्रीनशॉट को कैप्चर करने की कोशिश करेंगे, तो आपको एक अलर्ट मिलेगा. यह यूजर्स को बिना इजाजत के बिना प्रोफाइल फोटो कैप्चर करने से रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. हालांकि स्क्रीनशॉट पूरी तरह से सॉल्यूशन नहीं हो सकता है, क्योंकि वॉट्सऐप प्रोफाइल फोटो लेने के लिए लोग दूसरे फोन का इस्तेमाल कर सकते हैं.

मिलेगी एक्स्ट्रा सिक्योरिटी

वॉट्सऐप यूजर्स वॉट्सऐप प्रोफाइल फोटो पर एक्स्ट्रा सिक्योरिटी लगा सकते हैं. जैसे यूजर प्राइवेसी सेटिंग्स मेनू में जाकर सेट कर सकते हैं कि आखिर कौन आपकी प्रोफाइल फोटो को देख सकता है और कौन नहीं. बता दें कि इस माह की शुरुआत में WhatsApp ने अपने चैनल फीचर के लिए अपडेट जारी किया था, जिसमें यूजर्स को स्टेटस अपडेट से चैनल पोस्ट साझा करने की इजाजत दी गई है.

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

वोटर्स के अधिकारों पर न पड़े असर! जानिए क्यों गठित करना पड़ा सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जजों का यह आयोग?

Voter List Investigation: सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के पूर्व जजों के स्वतंत्र आयोग का…

15 minutes ago

मंदिर के कोनों में जमी तेल की जिद्दी चिपचिपाहट? किचन की इस 1 चीज से 5 मिनट में चमकेगा पूजा घर

Mandir Cleaning Tips: नवरात्रि से पहले मंदिर की तेल-चिकनाई और धुएं का कालापन हटाएं रसोई…

57 minutes ago

19 रन की जीत, 19वां गोल्ड! एशियन गेम्स फाइनल में PAK को भारत ने चटाई धूल

Asian Games 2026 Final: भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से हराकर पुरुष क्रिकेट में…

1 hour ago

खेत में बिछे करंट वाले तार बने मौत का जाल, 3 लोगों की मौत; एक गंभीर

Sitamarhi Electric Shock Accident: बिहार के सीतामढ़ी में जंगली सूअरों से फसल बचाने के लिए…

1 hour ago

सड़क किनारे कान पकड़कर खड़े रहे युवक, जानिए रात 1 बजे झारखाली की सड़क पर क्या हुआ बवाल?

West Bengal News: पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में झारखाली कोस्टल पुलिस ने…

1 hour ago