बिजनेस

Petrol and Diesel Rate Today, 25 December 2022: कंपनियों ने आज जारी किए पेट्रोल-डीजल के नए रेट, जानिए क्या है तेल के दाम

Petrol and Diesel Rate Today, 25 December 2022: देश की सरकारी तेल कंपनियों ने आज पेट्रोल-डीजल की नई दरें जारी की हैं. इसके अनुसार, देश के कई राज्यों में पेट्रोल-डीजल की दरों में मामूली बदलाव देखने को मिल रहा है. देश में तेल के दाम रोज अपडेट होते हैं.

आज दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 96.72 रुपये तो डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर की दर से मिल रहा है. देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल की कीमत आज 106.31 रुपये, वहीं डीजल की दर 94.27 रुपये प्रति लीटर है. कोलकाता में पेट्रोल आज 106.03 रुपये के रेट से बिक रहा है, जबकि डीजल की दर 92.76 रुपये प्रति लीटर है. चेन्नई महानगर में पेट्रोल आज 102.63 रुपये प्रति लीटर तो डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर के दाम पर बिक रहा है.

इन शहरों में यह है पेट्रोल-डीजल की कीमत

दिल्ली से सटे नोएडा में पेट्रोल आज 97.00 रुपये तो डीजल 90.14 रुपये प्रति लीटर की दर से मिल रहा है. वहीं गुरुग्राम में पेट्रोल 96.71 रुपये और डीजल 89.59 रुपये प्रति लीटर के रेट से मिल रहा है. बिहार के पटना में पेट्रोल 107.39 रुपये तो डीजल 94.17 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा है. यूपी के लखनऊ में पेट्रोल की कीमत आज 96.44 रुपये तो डीजल 89.64 रुपये प्रति लीटर की दर से मिल रहा है. जयपुर में पेट्रोल का दाम आज 108.57 रुपये तो डीजल का दाम 93.80 रुपये प्रति लीटर रहा है.

इसे भी पढ़ें: Atal Bihari Vajpayee: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर राष्ट्रपति-उपराष्ट्रपति और PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि

इस तरह जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम

अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम जानने के लिए आपको सिर्फ एक एसएमएस करना होगा. इंडियन ऑयल के रेट की जानकारी के लिए आपको अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा. अपने शहर का कोड आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा. इसके अलावा अलग-अलग कंपनियों के लिए अलग-अलग नंबर है.

रोज सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी किया जाता है. सुबह छह बजे से ही जारी की गई दरें लागू हो जाती हैं. पेट्रोल व डीजल के दाम में राज्य और केंद्र सरकार द्वारा कर लगाने के बाद कुछ मानकों के आधार पर तेल कंपनियां पेट्रोल और डीजल के दामों को रोजाना तय करती हैं.

भारत एक्सप्रेस

Rohit Rai

Recent Posts

‘लंबी उम्र और अच्छा स्वास्थ्य…’, पीएम मोदी ने पंजाब के सीएम भगवंत मान को दी जन्मदिन की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जन्मदिन की बधाई देते हुए…

8 minutes ago

पीएम किसान की 24वीं किस्त पर आई बड़ी अपडेट! 16 दिन बीते, जानिए कब मिल सकता है दिवाली का बड़ा तोहफा

PM Kisan Update 2026: पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत करोड़ों किसानों को 24वीं…

14 minutes ago

Bigg Boss 20: वीकेंड का वार में फूटा भाईजान का गुस्सा! काजी तौकीर की लगी क्लास

'बिग बॉस 20' में हाल ही में आए वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट नकुल धुल को शो के…

33 minutes ago

Petrol Diesel Prices Today: इन बड़े शहरों में 110 रुपये के पार पहुंचा पेट्रोल! फ्यूल भरवाने से पहले चेक कर लें आज के ताजा रेट

Petrol Diesel Prices Today: आज (शनिवार) सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दामों…

36 minutes ago