पेट्रोल पंप (प्रतीकात्मक तस्वीर)
Petrol-Diesel 19 December Price: अंतरराष्ट्रीय बाजार में पिछले कुछ समय से तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है. आज यानी की सोमवार को एक बार फिर से कच्चे तेल के दाम चढ़कर 80 डॉलर के पार ही हैं. यानी की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में हलकी तेजी आई है. ब्रेंट क्रूड का भाव 1.32 डॉलर या 1.67 प्रतिशत बढ़कर 80.36 डॉलर और डब्लूटीआई (WTI) क्रूड का भाव 1.13 डॉलर या 1.52 प्रतिशत बढ़कर 75.42 डॉलर हो गया है.
वहीं भारतीय तेल कंपनियों ने भी 19 December 2022 के दाम जारी कर दिए हैं. लेकिन आज भी भारतीय बाजार में पेट्रोल-डीजल के दामों में भी कोई बदलाव नहीं हुआ है. हालांकि, कुछ शहरों में ढुलाई और दूसरे कामों के चलते पेट्रोल-डीजल के दामों मामूली अंतर आया है.
भारतीय कंपनी इंडियन ऑयल के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 96.72 रुपये में बिक रहा है, जबकि डीजल का दाम 89.62 रुपये प्रति लीटर पर ही बने हुए है. देश कई शहरों में पेट्रोल अभी 100 के पार बना हुआ है तो कई शहरों में 100 से नीचे है. आपको बता दें कि बिहार के कई शहरों में पेट्रोल के सबसे कम दाम 107 रुपए प्रति लीटर है तो सबसे ज्यादा दाम 109 रुपए प्रति लीटर है. अररिया में सोमवार को 109.15 रुपये प्रति लीटर पेट्रोल है तो अरवल में 107.88 रुपये प्रति लीटर है. वहीं औरंगाबाद में 108.82 रुपये प्रति लीटर तो बांका में 108.72 है. वहीं दरभंगा में आज पेट्रोल के दाम 107.91 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है तो डीजल के दाम 94.65 रुपये प्रति लीटर है.
राजधानी लखनऊ में पेट्रोल के दाम 96.57 प्रति लीटर है वहीं डीजल 89.76 रुपए प्रति बिक रहा है. आगरा में पेट्रोल 96.35 है तो डीजल 89.52 रुपए बिक रहा है. हालांकि यूपी में भी पिछले कुछ समय से दामों में कोई खास बदलाव नहीं आया है.
ये भी पढ़ें- ‘MCD चुनाव पर मेरी चिट्ठियों का हुआ असर, सत्येंद्र जैन के इलाके में सभी सीटें हारी AAP’, महाठग सुकेश का एक और लेटर
भारत में राज्य स्तर पर भी तेल की कीमतें अलग-अलग होती है. क्योंकि राज्य स्तर पर टैक्स अलग-अलग लगता है. लेकिन आप भी अपने यहां पर एक एक SMS के जरिए रोज अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं. इसके लिए इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहकों को RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा. वहीं एचपीसीएल (HPCL) के ग्राहक प्राइस चेक करने के लिए HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज दें. और बीपीसीएल (BPCL) ग्राहक पेट्रोल-डीजल प्राइस चेक करने के लिए RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजें.
UPSRTC Diwali Chhath Special Bus: दीपावली और छठ पर्व पर यात्रियों की सहूलियत के लिए…
दीपावली महापर्व पर मां लक्ष्मी की असीम कृपा और स्थायी समृद्धि प्राप्त करने के लिए…
Amit Shah Ahmedabad Visit: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 9 नवंबर को अहमदाबाद दौरे पर…
Banke Bihari Temple: दिवाली और कार्तिक मास के पावन अवसर पर ब्रजभूमि के प्रसिद्ध श्रीबांकेबिहारी…
दीपावली और छठ पूजा के दौरान हादसों और आपात परिस्थितियों से निपटने के लिए योगी…
Delhi Metro Diwali Timings: दिवाली के मौके पर दिल्ली मेट्रो का टाइमटेबल बदल गया है.…