यूक्रेनी फाइटर पायलट ने सैंटा बन दागी मिसाइल
Russia ukraine war: फरवरी 2022 से रूस और यूक्रेन में जारी सैन्य संघर्ष फिर तेज होने लगा है. रूस की ओर से पिछले दिनों में कई बड़ी मिसाइलें यूक्रेन पर दागी गईं, वहीं, यूक्रेन ने भी पश्चिमी देशों से मिली कई तरह की मिसाइलों से रूस पर हमला किया है. यूक्रेन का कहना है कि रूस अब उत्तर कोरियाई सैनिकों के सहारे जंग जीतना चाहता है.
यूक्रेन के अधिकारियों ने दावा किया है कि उन्होंने रूस की ओर से लड़ने आए 500 उत्तर कोरियाई सैनिकों को अपने मिसाइल हमले में मार गिराया है. डिफेंस न्यूज पब्लिशर ग्लोबल डिफेंस कॉर्पोरेशन का हवाला देते हुए आरबीसी यूक्रेन ने कहा कि उत्तर कोरियाई सैनिक ‘कुर्स्क क्षेत्र पर स्टॉर्म शैडो मिसाइल हमले’ की वजह से मारे गए.
रूस की मदद को 10,000 से ज्यादा कोरियाई सैनिक पहुंचे
अमेरिका, दक्षिण कोरिया और यूक्रेन का आरोप है कि उत्तर कोरिया ने यूक्रेन के खिलाफ रूस की मदद के लिए 10,000 से अधिक सैनिक भेजे हैं. उनमें से सैकड़ों सैनिक युद्ध में हिस्सा लेने उतर भी चुके हैं, और खबरें आ रही हैं कि काफी सैनिक यूक्रेन को दी गईं स्टॉर्म शैडो मिसाइल के हमले में मारे गए हैं.
बदले में रूस भी उत्तर कोरिया को दे रहा एंटी एयर मिसाइलें
दक्षिण कोरिया के शीर्ष सुरक्षा सलाहकार ने 22 नवंबर को यह दावा भी किया कि रूस ने यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में मदद के बदले में मॉस्को ने प्योंगयांग को एंटी एयर मिसाइलें और वायु रक्षा उपकरण प्रदान किए हैं. योनहाप की रिपोर्ट के मुताबिक राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार शिन वोन-सिक ने कहा, “माना जा रहा है कि रूस ने प्योंगयांग की कमजोर वायु रक्षा प्रणाली को मजबूत करने के लिए उपकरण और एंटी-एयर मिसाइलें प्रदान की हैं.”
सैन्य जासूसी सैटेलाइट लॉन्च फेल होने पर की थी रूस ने मदद
शिन ने कहा, “27 मई को उत्तर कोरिया के सैन्य जासूसी सैटेलाइट लॉन्च के नाकाम होने के बाद, रूस ने (उत्तर कोरिया को) उपग्रह-संबंधी टेकनोलॉजी से मदद करने की अपनी मंशा घोषित कर दी थी, और उसने कथित तौर पर विभिन्न मिलिट्री टेक्नोलॉजी की भी स्पलाई की.” उन्होंने कहा, “हमारा मानना है कि विभिन्न रूपों में आर्थिक सहायता भी दी गई है.”
यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने इस महीने की शुरुआत में दावा किया था कि कुर्स्क में लड़ाई में शामिल उत्तर कोरियाई सैनिकों में कई लोग हताहत हुए हैं.
7100TH DIWALI 2026 LAKSHMI PUJA SPECIAL: इस वर्ष दीपावली 8 नवंबर 2026, रविवार को मनाई…
दीपावली पर मां लक्ष्मी के प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन से सुख-समृद्धि मिलती है. जानिए कोल्हापुर,…
Aaj Ka Panchang 8 November 2026: आज कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि और मृगशिरा नक्षत्र…
Aaj Ka Rashifal: आज दिवाली पर मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दिन…
Diwali Rashifal: 8 नवंबर 2026 को दिवाली के खास अवसर पर ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार…
Diwali 2026 Alakshmi Story: कार्तिक अमावस्या पर महालक्ष्मी के स्वागत के साथ उनकी बड़ी बहन…