मनोरंजन

Sargam Koushal Wins Mrs. World 2022: 21 साल का इंतजार खत्म, सरगम कौशल बनीं मिसेज वर्ल्ड 2022

Sargam Koushal Mrs. World 2022:  भारत का 21 साल का अब इंतजार खत्म हुआ. मिसेज वर्ल्ड का खिताब भारत ने अपने नाम कर लिया है. जो 63 देशों की प्रतियोगियों के बीच विजेता बनी है. सरगम कौशल मिसेज वर्ल्ड 2022 की विनर बन गई हैं. हर किसी के लिये ये लम्हा बेहद खास और खुशियों से भरा हुआ है.

ये भी पढ़ें- Splitsvilla का ये कंटेस्टेंट बेचता था बड़ा पाव, अब खुद का है जिम, संघर्ष की कहानी सुन सनी लियोनी तारीफ करने से न रोक पाईं

भारत की मिसेज वर्ल्ड बनीं सरगम कौशल

मिसेज वर्ल्ड 2022 इवेंट का आयोजन अमेरिका में किया गया था. सोशल मीडिया पर ताज पहनते हुए सरगम का वीडियो तेजी से  वायरल  हो रहा है.  जिसमें रोती हुई दिखाई दें रहीं है.  हालांकि, ये उनके खुशी के आंसू थे. ब्यूटी कॉम्पटिशन में बॉलीवुड के बड़े स्टार्स ने शिरकत की.  21 साल बाद जब मिसेज वर्ल्ड का खिताब भारत के नाम हुआ, तो सरगम कौशल स्टेज पर इमोशनल होती हुई दिखीं.

सरगम कौशल को मिसेज वर्ल्ड  का ताज जितने के बाद सेलेब्स से बधाईयां मिलनी शुरू हो गई हैं. अदिति गोवित्रीकर, सोहा अली खान, विवेक ओबेरॉय, और मोहम्मद अजहरुद्दीन ने सरगम को जीत की बधाई दी है. अदिति गोवित्रीकर ने सोशल मीडिया पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, इस जर्नी का हिस्सा बन कर खुश हूं. 21 साल बाद ताज वापस आया है. आपको दिल से बधाई. 2001 में अदिति गोवित्रीकर ने ये ताज अपने नाम करके देश का मान बढ़ा दिया था.

कौन हैं सरगम कौशल?

देशवासियों का नाम रोशन करने वाली सरगम कौशल जम्मू कश्मीर की रहने वाली हैं. वो एक शिक्षक और मॉडल हैं. सरगम की शादी 2018 में हुई थी. शादी के बाद से ही उनके दिल में ब्यूटी पेजेंट जीतने का जुनून सवार था. इसके बाद उन्होंने मिसेज वर्ल्ड प्रतियोगिता में हिस्सा लिया.

सरगम कौशल कॉन्फिडेंस और सुंदरता साथ लेकर अमेरिका के लास वेगास पहुंची. सरगम कौशल मिसेज इंडिया 2022 में भी हिस्सा लिया  था. उन्होंने  मिसेज इंडिया का खिताब जीता था. शादी के बाद पहले सरगम ने मिसेज इंडिया का ताज जीता. वहीं अब उन्होंने मिसेज वर्ल्ड बन कर साबित कर दिया है कि अगर सपनों की उड़ान ऊंची हो, तो फर्क नहीं पड़ता कि आप शादीशुदा हैं या नहीं. सरगम कौशल को पूरे दिल के साथ बधाई.

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

सदन का एक-तिहाई हिस्सा: भारत में महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक अब और क्यों नहीं टल सकते?

Women's Reservation Bill 2026: डॉ. शालिनी अली का तर्क है कि लोकसभा में महिलाओं को…

18 minutes ago

7% ग्रोथ का नया रिकॉर्ड बनाने की राह पर भारत? दुनिया का ध्यान खींच रही इकोनॉमी, IMF-World Bank भी हुए बुलिश

India Economic Growth: कोरिया इंस्टीट्यूट फॉर इंटरनेशनल इकोनॉमिक पॉलिसी के अर्थशास्त्री क्यूंगहून किम के अनुसार…

21 minutes ago

देवरिया में खाकी को महिलाओं ने घेरा, 15 हजार के इनामी बदमाश को पकड़ने गई पुलिस टीम से झड़प

देवरिया के भटनी क्षेत्र में 15 हजार के इनामी बदमाश विकास यादव को पकड़ने गई…

24 minutes ago

पहाड़ों की गोद में बसा ऋषि महादेव मंदिर: हरियाली, झरने और शिवभक्ति के अनूठे संगम की मनमोहक तस्वीरें

राजस्थान के प्रतापगढ़ में स्थित प्राचीन ऋषि महादेव मंदिर प्राकृतिक सुंदरता और अटूट आस्था का…

52 minutes ago

ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ी राहत, FSSAI के उस आदेश पर रोक

दिल्ली हाईकोर्ट ने ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के न्यूट्रिचॉइस मिलेट्स कूकीज पर 'नो एडेड शुगर' और 'नो…

55 minutes ago