खेल

IPL Mega Auction 2025: खराब फॉर्म से जूझ रहे श्रेयस अय्यर पर पंजाब किंग्स ने क्यों लगाई 26.75 करोड़ रुपए की बोली?

IPL Mega Auction 2025: आईपीएल के पिछले सीजन के चैंपियन कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) की नई टीम पंजाब किंग्स होगी, जिसने मेगा ऑक्शन में उन पर खूब पैसा लुटाया. श्रेयस अय्यर ने मेगा ऑक्शन के लिए अपना बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए रखा था. लेकिन वह अब आईपीएल इतिहास के दूसरे सबसे महंगे प्लेयर बन गए हैं. हालांकि, एक सवाल ये भी है कि खराब फॉर्म से जूझ रहे इस बल्लेबाज को खरीदने के लिए टीमें इतनी बेताब क्यों थी?

हेड कोच रिकी पोंटिंग के नेतृत्व में पंजाब किंग्स एक नई रणनीति के साथ मेगा ऑक्शन में भाग ले रही है. टीम ने पहले ही दो खिलाड़ियों पर अपने पर्स में से दो मोटी रकम खर्च की. अर्शदीप सिंह को आरटीएम के जरिए 18 करोड़ में अपने साथ जोड़ा, जबकि श्रेयस अय्यर को और भी मोटी रकम के साथ दिल्ली कैपिटल्स को पछाड़ कर अपने साथ जोड़ा.

बल्लेबाजी के साथ कप्तानी का विकल्प

श्रेयस अय्यर को लेकर टीमों के बीच बोली लगाने की जबरदस्त रेस देखने के लिए मिली. इस रेस में कोलकाता नाइट राइडर्स, दिल्ली कैपिटल्स , सनराइजर्स हैदराबाद, पंजाब किंग्स जैसी टीमें आगे रही. श्रेयस अय्यर को लेकर ये होड़ इसलिए मची क्योंकि वह एक बल्लेबाज होने के साथ टीमों के लिए कप्तानी के भी विकल्प हैं.

आईपीएल में बेहतरीन प्रदर्शन

बेशक, अंतरराष्ट्रीय मंच पर श्रेयस अय्यर का प्रदर्शन खराब रहा है लेकिन आईपीएल के मंच पर वह एक सफल कप्तान होने के साथ-साथ एक अच्छे बल्लेबाज भी हैं. श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान आईपीएल में अभी तक काफी सफल रहे हैं.

ये भी पढ़ें- IPL Auction 2025: पंत की टीम में शामिल हुए मिलर तो अर्शदीप का साथ निभाने पंजाब पहुंचे चहल, जाने कौन गया कहां?

अय्यर की कप्तानी में केकेआर चैंपियन

अय्यर अपनी कप्तानी में कोलकाता नाइट राइडर्स को चैंपियन बनाने के अलावा दिल्ली की टीम को भी एक बार फाइनल तक पहुंचा चुके हैं. यानी वह टीम को अच्छे से चलाना जानते हैं, जो इस हाई प्रेशर वाली लीग में हर कोई नहीं कर पाता है. इसके अलावा अय्यर बतौर बल्लेबाज भी अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रहे हैं. श्रेयस अय्यर आईपीएल में अभी तक कुल 116 मैच खेल चुके हैं. इस दौरान उन्होंने 32.24 के औसत से 3127 रन बनाए हैं. वह 21 अर्धशतक भी लगा चुके हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

‘मेरा बाप देख लेगा…’, 3 छात्रों को कुचलकर रईसजादे की अकड़, 210 की स्पीड से चला रहा था Mini Cooper

केरल के कोच्चि में तेज रफ्तार मिनी कूपर कार की टक्कर से तीन छात्रों की…

7 minutes ago

अहंकार की सनक या सीट का पागलपन? पूर्व IAS और उसके बेटे ने दिल्ली मेट्रो में किया ऐसा कांड, देखकर सहम गए लोग

Delhi Metro Murder: दिल्ली मेट्रो के सुप्रीम कोर्ट स्टेशन पर सीट के विवाद में पूर्व…

55 minutes ago

धौंस जमाने सऊदी गया था पाकिस्तान…! हूतियों ने धर लिए 47 PAK सैनिक, मुनीर के साथ धोखा हो गया क्या?

यमन के हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य में सऊदी गठबंधन…

1 hour ago

‘ये तो जुल्म की इंतहा है…’: अपनी ही सरकार की करतूत पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, प्रदर्शन को दिया खुला समर्थन

Shivraj Singh Chouhan: केंद्र सरकार के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान रात में कोसमी गांव…

1 hour ago

भीख मांगते-मांगते शहबाज शरीफ ने अपने ही देश में लगा दी आग, खैबर पख्तूनख्वा में इंटरनेट ठप, सड़क पर उतरी सेना

Pakistan News: पाकिस्तान सरकार ने खैबर पख्तूनख्वा में संविधान के अनुच्छेद 232 और 234 के…

2 hours ago