बिजनेस

Petrol-Diesel Price: कच्चे तेल के भाव में आज भी गिरावट, जानिए क्या है पेट्रोल-डीजल का रेट

Petrol-Diesel Price 18 Dec 2022: अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है. आज कच्चे तेल की कीमतों (Crude oil price) में अंतरराष्ट्रीय मार्केट में गिरावट दर्ज हुई है. ब्रेंट क्रूड ऑयल के दाम आज यानी 18 दिसंबर 2022 को 80 डॉलर प्रति बैरल से नीचे है. भारत की प्रमुख सरकारी तेल कंपनियां जैसे हिंदुस्तान पेट्रोलियम (Hindustan Petroleum), भारत पेट्रोलियम (Bharat Petroleum) और इंडियन ऑयल ने 18 दिसंबर को तेल के दाम जारी कर दिए है.

आज भी कच्चे तेल के दामों में आई गिरावट के बाद भी भारत में पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. बता दें इस महीने दिसंबर में अभी पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई खास अंतर नहीं आया है. जिसकी वजह से दाम स्थिर बने हुए है.

कब सस्ता को होगा तेल ?

भारतीय कंपनी इंडियन ऑयल के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 96.72 रुपये में बिक रहा है, जबकि डीजल का दाम 89.62 रुपये प्रति लीटर पर ही बने हुए है. देश में सबसे सस्ता पेट्रोल पोर्ट ब्लेयर में है, जहां पर कीमत 84.10 रुपये और डीजल 79.74 रुपये लीटर है. मई से अभी तक राष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोल और डीजल की कीमतें अपरिवर्तित हैं. ऐसे में देखना ये होगा कि भारत में पेट्रोल डीजल के दाम कब होंगे और तेल कंपनिया कब अपने दामों में बदलाव करेंगी. क्योंकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों में उतार चढ़ाव लगा हुआ है.

ये भी पढ़ें- Hamirpur: अनोखी शादी… दूल्हे ‘योगी’ को दुल्हन के पिता ने गिफ्ट में दिया बुलडोजर, वजह जान हैरान हो जाएंगे

रोजाना अपडेट होते हैं तेल के दाम

भारत में राज्य स्तर पर भी तेल की कीमतें अलग-अलग होती है. क्योंकि राज्य स्तर पर टैक्स अलग-अलग लगता है. लेकिन आप भी अपने यहां पर एक एक SMS के जरिए रोज अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं.  इसके लिए इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहकों को  RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा. वहीं एचपीसीएल (HPCL) के ग्राहक प्राइस चेक करने के लिए HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज दें. और बीपीसीएल (BPCL) ग्राहक पेट्रोल-डीजल प्राइस चेक करने के लिए RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजें.

बता दें कि आप अपना डीलर कोड जानन के लिए सरकारी तेल कंपनी के ऑफिसियल वेबसाइट पर जा सकते है. जहां आप अपने यहां का कोड जानकर पेट्रोल डीजल के दाम जान सकतें है.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

रांची में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का संवाद कार्यक्रम: शिक्षा, सामाजिक समरसता और विकसित भारत पर ज़ोर

प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…

2 hours ago

यूपी में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्ष घोषित

उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…

4 hours ago

श्री विजयपुरम में नवरात्रि की धूम: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा पहले ‘डांडिया महोत्सव’ में हुए शामिल, माता दुर्गा के सामने टेका मत्था

अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…

4 hours ago

अंडमान-निकोबार में राज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने किया इंडियन ऑयल के बार्ज ‘MT IRIS’ का लोकार्पण

अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…

5 hours ago

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 की मौत और 300 से ज्‍यादा घायल; 11 भारतीय भी चपेट में आए

Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…

5 hours ago