देश

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में और कंपकपाएगी सर्दी, कानपुर के जूलॉजिकल पार्क में जानवरों के लिए लगा रूम हीटर

Weather Update: देश की राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड का असर देखने को मिल रहा है. रविवार सुबह एनसीआर के कई इलाकों में धुंध देखने को मिला. तो वहीं, मौसम विभाग ने शीतलहर को लेकर अलर्ट जारी किया है. उत्तर भारत के कई राज्यों में शनिवार रात तामपान में गिरावत दर्ज की गई. मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान 6 डिग्री और अधिकतम तापमान 25 डिग्री तक रह सकता है. इसका असर एनसीआर में भी दिखाई देगा.

दिल्ली-एनसीआर के साथ ही उत्तर प्रदेश में भी ठंड का असर देखने को मिल रहा है. कानपुर में रविवार सुबह तापमान में गिरावट दर्ज की गई. ठंड से बचने के लिए लोग आग तापते हुए दिखे. बढ़ती ठंड को देखते हुए जूलॉजिकल पार्क के अधिकारियों ने चिड़ियाघर के जानवरों को ठंड से बचाने के लिए तरह-तरह के उपाय शुरू किए.

चिड़ियाघर में लगाया गया रूम हीटर

कानपुर जू में सीनियर डॉ. एवं उपनिदेशक डॉ. अनुराग सिंह ने बताया कि मांसाहारी जानवारों के कमरों में तख़्त आदि चीजें बिछाई हैं और रूम हीटर का भी इंतज़ाम किया है और खाना भी बढ़ा दिया है. हमने शाकाहारी जानवारों के पिंजरों को पॉलीथिन से ढक दिया है और हीटर, बल्ब जैसी चीज़ों की व्यवस्था की है.

कई इलाकों में दिखा घना कोहरा

हरियाणा में भी ठंड और शीतलहर जारी है. अंबाला में तापमान में गिरावट दर्ज की गई. कई इलाकों में आज सुबह घना कोहरा देखने को मिला. मौसम विभाग की माने तो पंजाब, उत्तरी राजस्थान और हिमाचल प्रदेश में आज शीतलहर चल सकती है, जिससे यहां ठंड और बढ़ेगी.

पहाड़ों में बढ़ेगी ठंड

मौसम विभाग के मुताबिक, पहाड़ी इलाकों में अभी भारी बर्फबारी के लिए इंतजार करना पड़ सकता है. पहाड़ों में ठंड बढ़ेगी, लेकिन बर्फबारी की संभावना कम ही हैं.

ये भी पढ़ें : UP Weather Report: यूपी में बढ़ी ठंड, कई शहरों में गिरा तापमान, जानें मौसम का हाल

बता दें कि हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में मौसम साफ बने रहने की संभावना है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

हार की हैट्रिक के बाद धमाकेदार पलटवार…! HK6 में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को हराकर चखा जीत का स्वाद

हॉन्गकॉन्ग इंटरनेशनल सिक्सेस 2026 के 11वें स्थान के प्लेऑफ मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को…

29 minutes ago

अर्नब चक्रवात के बाद एक और भीषण तूफान…! 20 राज्यों में मचेगा उत्पात, मूसलाधार बारिश का खौफनाक अलर्ट

बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के चक्रवाती तूफान में बदलने की…

1 hour ago

बिहार में बड़ा सियासी बवंडर, दो निर्दलीय MLC के बीजेपी में शामिल होते ही भड़के तेजस्वी, कहा- संविधान का उड़ रहा मजाक

Tejashwi Yadav: बिहार में दो निर्दलीय विधान पार्षदों के बीजेपी में शामिल होने के बाद…

1 hour ago

दिवाली से ठीक पहले महंगाई की तगड़ी खुराक…! बढ़ गए सिलेंडर के दाम, जानें क्या है नया रेट

LPG Cylinder Price Hike: तेल कंपनियों ने 1 नवंबर 2026 से 19 किलो वाले कमर्शियल…

2 hours ago

अहोई अष्टमी पर ग्रहों की चाल में बड़ा बदलाव…! अचानक इन 4 राशियों पर बरसेगा बेहिसाब पैसा

रवि पुष्य नक्षत्र और अहोई अष्टमी के संयोग में 1 नवंबर 2026 का दिन ज्योतिषीय…

2 hours ago

रवि पुष्य नक्षत्र और अहोई अष्टमी पर दुर्लभ संयोग…! भूलकर भी न करें ये बड़ी गलती, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

1 नवंबर 2026 को रवि पुष्य नक्षत्र, सर्वार्थ सिद्धि योग और त्रिपुष्कर योग समेत कई…

2 hours ago