Petrol Diesel Price: भाई-दूज के साथ ही देशभर में त्योहारों का सिलसिला समाप्त हो गया और उसी के साथ पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भी बदलाव देखने को मिला.
ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतें बढ़ रही हैं, लेकिन सरकारी तेल कंपनियों ने शुक्रवार सुबह कई राज्यों में खुदरा दाम घटा दिए. यूपी और बिहार के कई शहरों में पेट्रोल-डीजल सस्ते हुए, जबकि दिल्ली और मुंबई जैसे महानगरों में दाम स्थिर रहे.
यूपी और बिहार में दामों का हाल
सरकारी कंपनियों के अनुसार, यूपी के गौतमबुद्ध नगर जिले में पेट्रोल 6 पैसे बढ़कर 94.77 रुपये प्रति लीटर हो गया, जबकि डीजल भी 8 पैसे चढ़कर 87.89 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. गाजियाबाद में पेट्रोल का रेट 48 पैसे घटकर 94.41 रुपये और डीजल 56 पैसे घटकर 87.47 रुपये प्रति लीटर हो गया.
बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल महंगा हुआ और 88 पैसे बढ़कर 106.11 रुपये प्रति लीटर हो गया, वहीं डीजल की कीमतें 83 पैसे बढ़कर 92.32 रुपये प्रति लीटर पहुंच गईं.
ग्लोबल क्रूड में उछाल
अगर कच्चे तेल की बात करें तो पिछले 24 घंटों में इसमें जोरदार उछाल देखा गया. ब्रेंट क्रूड का भाव 65.85 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है, जो सवा डॉलर की बढ़त के बराबर है. इसी तरह, डब्ल्यूटीआई का रेट भी 61.65 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया.
इस उछाल के बावजूद भारतीय बाजार में तेल कंपनियों ने दामों को काफी हद तक स्थिर रखा, जिससे आम उपभोक्ता को फिलहाल राहत मिली है.
चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल के रेट
- दिल्ली: पेट्रोल 94.72 रुपये, डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई: पेट्रोल 103.44 रुपये, डीजल 89.97 रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई: पेट्रोल 100.76 रुपये, डीजल 92.35 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता: पेट्रोल 104.95 रुपये, डीजल 91.76 रुपये प्रति लीटर
शहरों में बदलाव
- नोएडा: पेट्रोल 94.77 रुपये, डीजल 87.89 रुपये
- गाजियाबाद: पेट्रोल 94.41 रुपये, डीजल 87.47 रुपये
- पटना: पेट्रोल 106.11 रुपये, डीजल 92.32 रुपये
Also Follow Bharat Express on Youtube
– भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



